Site icon Lahar Chakra

ब्रह्मपुर में बिजली का करंट लगने से 18 बच्चे समेत 20 लोग झुलसे, जांच के आदेश

ब्रह्मपुर. ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को एक रंगमंच प्रदर्शन के लिए बनाए गए धातु के मंच पर चढ़ने के दौरान 18 बच्चों सहित कम से कम 20 लोग बिजली का करंट लगने से झुलस गए. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना फासीगुडा गांव में हुई, जब आठ से 13 साल की उम्र के बच्चे प्रदर्शन के बाद बारिश के बीच मंच पर खेल रहे थे. बच्चों को सुरक्षित निकालने का प्रयास करते समय दो अन्य लोग झुलस गए.

एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है. ब्रह्मपुर की उप-जिलाधिकारी धीनात दस्तंगर ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना के कारणों की जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ब्रह्मपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्र सेठी ने कहा कि पुलिस भी घटना की अलग से जांच करेगी.

Exit mobile version