Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Police: पुलिस मुख्यालय में DGP ने 23 नव-प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को बैच लगाकर किया सम्मानित

Ranchi. झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार में सोमवार को एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें DGP अनुराग गुप्ता ने नव-प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को बैच लगाकर सम्मानित किया. समारोह में 23 नव-प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित रहे। डीजीपी ने सभी को बैच पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. दरअसल, 64 पुलिस निरीक्षक व परिचारी प्रवर के अलावा समकक्ष कोटि के अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है.

इस समारोह के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक ए. विजयालक्ष्मी, डॉ माईकलराज एस, नरेंद्र कुमार सिंह, सुदर्शन प्रसाद मंडल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

Exit mobile version