Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»गुमला में एटीएम के सामने ट्रक लगाकर 25 लाख की चोरी, एटीएम में लगायी आग
    Crime

    गुमला में एटीएम के सामने ट्रक लगाकर 25 लाख की चोरी, एटीएम में लगायी आग

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    गुमला. जिले के बसिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कोनबीर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से 25 लाख रुपये की चोरी कर ली गई. एसपी के आदेश पर बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है. साथ ही तकनीकी शाखा, फिंगर प्रिंट ब्यूरो एवं डॉग स्कवायडटीम को भी वारदात के खुलासे के लिए लगाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले बसिया निवासी संजय चौधरी के मालवाहक ट्रक की चोरी की. इसके बाद उसी ट्रक को कोनबीर स्थित एसबीआई बैंक के समीप लगाकर एटीएम से पैसे की चोरी कर ली.

    इसके बाद चोरों ने एटीएम में आग लगा दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी ट्रक लेकर भाग रहे थे लेकिन संयोग से कामडारा के बाकूटोली मोड़ के पास ट्रक में शॉर्ट सर्किट की समस्या उत्पन्न हो जाने से स्टार्ट बंद हो गया . इसके बाद चोर ट्रक को वहीं छोड़कर पैसे लेकर भाग गए. चोरों ने घटना से पूर्व कोनबीर ऊपर चौक स्थित पुनीत साहू के मालवाहक ट्रक का लॉक तोड़ कर गाड़ी स्टार्ट करने लगे लेकिन चाभी टूट जाने के कारण गाड़ी स्टार्ट नहीं हो पाई, जिसके बाद चोर वहां से भाग कर बसिया में खड़े ट्रक की चोरी कर ली और एटीएम की चोरी के घटना को अंजाम दिया. रविवार सुबह जब किसी ने एटीएम का ताला टूटा हुआ देखा तब इसकी सूचना बसिया थाने को दी गई . घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नजीर अख्तर, थाना प्रभारी सुनील रविदास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुटे.

    Jamshedpur NEWS: श्री विनायक इवेंट्स के ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ में हरियाली, लोकगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम, 60 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल

    घटना की सूचना मिलते ही गुमला के पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके आदेश पर बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया.
    साथ ही तकनीकी शाखा, फिंगर प्रिंट ब्यूरोएवं डॉग स्कवायडटीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कांड का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायगा.

    Jamshedpur: शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मना, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले: राज्य को आगे ले जाने का उनका संकल्प अडिग है

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    25 lakh stolen by breaking atm
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: श्री विनायक इवेंट्स के ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ में हरियाली, लोकगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम, 60 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल

    August 8, 2026

    Jamshedpur: शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मना, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले: राज्य को आगे ले जाने का उनका संकल्प अडिग है

    August 8, 2026

    Students Protest: मुख्यमंत्री आवास के पास ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, 8-10 हिरासत में लिये गए

    August 8, 2026
    Recent Post

    Guide de sécurité pour télécharger Ixbet – tout ce qu’il faut savoir

    August 8, 2026

    Monsoon Active: कोल्हान समेत झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय, वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाएं समेत चार लोगों की मौत, आज और कल भी भारी बारिश और ठनका का अलर्ट

    August 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group