Site icon Lahar Chakra

Tata Steel: बिना मरम्मत 25 मिलियन टन कोक उत्पादन कर टाटा स्टील हल्दिया ने रचा इतिहास

Haldiaटाटा स्टील की हुगली मेट कोक (एचएमसी) डिवीजन, हल्दिया ने देश में एक नया इतिहास रच दिया है। यह भारत की पहली नॉन-रिकवरी कोक निर्माण इकाई बन गई है जिसने बिना किसी प्रमुख मरम्मत के एकल अभियान जीवनकाल में 25 मिलियन टन कोक का उत्पादन किया है। यह ऐतिहासिक आंकड़ा 29 जून 2025 को दर्ज किया गया।

17 वर्ष पूर्व स्थापित, एचएमसी एशिया का सबसे बड़ा स्वतंत्र रूप से संचालित कोक प्लांट है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.6 मिलियन टन है। इस यूनिट की एक विशेषता यह है कि यह बिना बाय-प्रोडक्ट रिकवरी यूनिट के कार्य करती है और 100% फ्ल्यू गैस का उपयोग कर 120 मेगावाट विद्युत का उत्पादन करती है, जिससे ऊर्जा कुशलता और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित होती है।

READ MORE :Jharkhand: राजधानी रांची में सरकारी स्कूल भवन की छत का एक हिस्सा गिरा, मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

टाटा स्टील जमशेदपुर के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन्स) चैतन्य भानु ने इस अवसर पर कहा, “लगभग दो दशकों तक बिना रुकावट के संचालन और 25 मिलियन टन के आंकड़े को पार करना टाटा स्टील की प्रक्रिया दक्षता और परिसंपत्ति जीवन विस्तार के प्रति विशेषज्ञता को दर्शाता है।”

हल्दिया जैसे चुनौतीपूर्ण पर्यावरण में, जहां खारा समुद्री वातावरण, तीव्र मानसून और चक्रवात आम हैं, वहां एचएमसी ने लगातार उच्च गुणवत्ता वाला मेटलर्जिकल कोक टाटा स्टील के ब्लास्ट फर्नेस को आपूर्ति किया है। स्थानीय टीम ने स्वदेशी नवाचार और संचालन अनुकूलन के माध्यम से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में लगातार सुधार किया है।

READ MORE :Train Incident: टाटानगर-खड़गपुर सेक्शन पर जनशताब्दी से कटकर 3 हाथियों की मौत के बाद अब भी रेलवे ट्रैक के पास मंडरा रहे कई हाथी, विलाप से गूंज रहा पूरा इलाका, दहशत

यह उपलब्धि टाटा स्टील की नवाचार, स्थायित्व और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में नेतृत्व बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी का लक्ष्य नॉन-रिकवरी हीट रिकवरी (NRHR) कोक निर्माण तकनीक में वैश्विक नेतृत्व बनाए रखना और पर्यावरण हितैषी उत्पादन को बढ़ावा देना है।

Exit mobile version