Site icon Lahar Chakra

पटना में एक मकान से 37 कारतूस, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक बरामद

पटना. बिहार के पटना में पुलिस ने बुधवार को एक मकान से 37 कारतूस, गोला-बारूद और विस्फोटकों में इस्तेमाल होने वाले पोटेशियम नाइट्रेट, चारकोल पाउडर एवं अन्य सामग्री को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (कानून-व्यवस्था-द्वितीय) दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि दीघा एवं रुपसपुर थाना की संयुक्त टीम ने कुर्जी गेट संख्या-71 के पास स्थित पवन महतो के घर पर बुधवार सुबह छापेमारी के दौरान 35 जिंदा कारतूस, पोटेशियम नाइट्रेट से भरे डिब्बे, वॉल पेंट, चारकोल पाउडर, सुतली, जिस्म की रक्षा करने वाला कपड़ा, सेना के जवानों द्वारा पहने जाने वाली जैकेट और अन्य सामग्री जब्त की गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पवन महतो को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version