Site icon Lahar Chakra

3rd March Celebration: आज शाम जुबिली पार्क में भव्य लाइटिंग का उद्घाटन के साथ संस्थापक दिवस समारोह की शुरुआत होगी, कल टाटा स्टील परिसर में परेड और झांकियां निकलेंगी

Jamshedpur. संस्थापक दिवस समारोह में शामिल होने के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन रांची पहुंच गये हैं। उन्होंने जमशेदपुर पहुंचने से पहले वे रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस बैठक में टाटा स्टील के सीईओ व एमडी टी.वी. नरेंद्र भी मौजूद रहे। वहीं, जमशेदपुर में संस्थापक दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। आज शाम जुबिली पार्क, जमशेदपुर में भव्य लाइटिंग के उद्घाटन के साथ समारोह की शुरुआत होगी।

3 मार्च को टाटा स्टील परिसर में परेड और आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जहां संस्थापक जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस साल की थीम: “वन विजन, वन टाटा स्टील” — जो संगठन में एकता और समन्वय का संदेश देती है। जुबिली पार्क में एक लाख फूलों से बना 18×22 फीट का रतन टाटा का भव्य चित्र तैयार किया गया है। इसके अलावा शहर के 20 से ज्यादा स्थानों पर रंगीन रोशनी की जाएगी।

Exit mobile version