Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»एमपी में मुठभेड़ में 4 महिला नक्सली ढेर, बालाघाट में चारों शव बरामद, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी
    Crime

    एमपी में मुठभेड़ में 4 महिला नक्सली ढेर, बालाघाट में चारों शव बरामद, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बालाघाट के गढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ में 4 हार्ड कोर महिला नक्सलियों को मार गिराया है. सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं. सभी कान्हा भोरमदेव एबी डिवीजन खटिया मोर्चा दलम की नक्सली थी. कमांडर आशा सहित अन्य महिला नक्सली भी वर्दीधारी थी. कमांडर आशा पर 14 लाख का इनाम था.

    एसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों ही ओर से लगभग 100 राउंड फायर किए गए हैं. मारी गई नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल, एक पॉइंट 303 और 315 सिंगल शॉट गन बरामद की गई है. इसके अलावा, दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी मिली है.

    मुठभेड़ के बाद बाकी नक्सली जंगल में भाग गए हैं, जिनकी तलाश के लिए हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा ओर जिला बल सहित 12 से अधिक टीमों में 500 जवान सघन सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं.

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    दोपहर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीडियो जारी कर पुलिस को बधाई दी है. सीएम ने X पोस्ट पर कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में गृहमंत्री अमित शाह जी वर्ष 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं और हमारी सरकार भी इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है. उन्होंने कहा यह हमारी नीति का हिस्सा है.

    इस नीति के बलबूते पर राज्य में नक्सलवादी, आतंकवादियों को हटाने के लिए पुलिस जान की बाजी लगाकर काम कर रही हैं. प्रदेश में पुलिस इस मूवमेंट को खत्म करके ही दम लेगी. बालाघाट और बाकी जगह जहां भी जरूरत होगी पूरी जगह हमने व्यवस्था बनाई है और उम्मीद करेंगे की आगे इस मूवमेंट को खत्म करके ही हमारी पुलिस दम लेगी.

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 female Naxalites killed in encounter in MP all four bodies recovered in Balaghat search operation continues in the forest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमियों ने उत्पादों से दिखाई प्रतिभा

    August 17, 2026

    Jamshedpur News: मानगो नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण बताए रद कर  देना  पीडब्ल्यूडी कोड (लोक निर्माण संहिता) के प्रासंगिक प्रावधानों के है विपरीत : सरयू राय 

    July 31, 2026

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    September 3, 2026

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    September 3, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नए बोलेरो वाहन शामिल, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

    September 3, 2026

    Jharkhand Police: पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी DGP, सभी IG, DIG और जिलों के SSP व SP को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश

    September 3, 2026

    Nikhar Murder Case: होटल कारोबार से जुड़े निखार सबलोक की हत्या मामले में छह गिरफ्तार, 15 लाख में हत्या के लिए दी गयी थी सुपारी

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group