Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड में उच्च शिक्षा का नया अध्याय : विश्वविद्यालय सेवा आयोग गठन से 4500 पदों पर बहाली की उम्मीद
    Headlines

    झारखंड में उच्च शिक्षा का नया अध्याय : विश्वविद्यालय सेवा आयोग गठन से 4500 पदों पर बहाली की उम्मीद

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. सदन ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 पारित कर दिया है. इसके तहत अब विश्वविद्यालयों में कुलपति, प्रतिकुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक जैसे पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होगा. साथ ही, लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के गठन का भी निर्णय लिया गया.

    झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (JUTAN) के अध्यक्ष प्रो. जगदीश लोहरा ने इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि वर्षों से विश्वविद्यालयों में उच्च पदों पर राजनीतिक और वैचारिक पृष्ठभूमि के आधार पर नियुक्तियाँ होती रही हैं, जिसके कारण शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ है. कई पूर्व कुलपतियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे और विश्वविद्यालयों में परीक्षा संचालन व परिणामों में देरी जैसी अव्यवस्थाएँ हावी रही हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने चेतावनी दी कि बिना तैयारी के राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू करना एक बड़ी भूल रही है. अब उम्मीद है कि सरकार के इस निर्णय से झारखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और शिक्षाविदों को बेहतर अवसर मिलेंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    राज्य के विश्वविद्यालयों में फिलहाल लगभग 4500 शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जिनमें कॉलेज प्राचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर भी शामिल हैं. प्रो. लोहरा ने कहा कि जब तक नया आयोग पूरी तरह से कार्यशील नहीं होता, तब तक जेपीएससी (JPSC) के माध्यम से JET परीक्षा आयोजित कर भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करनी चाहिए. उन्होंने चिंता जताई कि झारखंड उच्च शिक्षा में नामांकन अनुपात राष्ट्रीय औसत से 10% पीछे है, जिस पर गंभीर प्रयास की आवश्यकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4500 posts are expected to be filled after formation of University Service Commission झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group