
Chaibasa. टाटा स्टील द्वारा आयोजित दूसरे टाटा स्टील जोड़ा रन-ए-थॉन में रविवार को देशभर से आए 4,600 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया. इस वर्ष के इस प्रमुख आयोजन की थीम थी ग्रीन टुडे, ग्रीनेर टुमॉरो. टाटा स्टील के ओएमक्यू विभाग के जीएम अतुल कुमार भटनागर तथा सुरभि भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
10 किमी पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के प्रशांत चौधरी और महिला वर्ग में झारखंड की बसंती कुमारी विजेता रहीं. 7 किमी पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के धीरज कुमार और महिला वर्ग में ओडिशा की बसंती मंडिया ने पहला स्थान प्राप्त किया. 5 किमी बालक वर्ग में झारखंड के उदय मेलगांडी तथा बालिका वर्ग में ओडिशा की ममता कुमारी विजेता रहीं. टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन के जीएम रनर को प्रोत्साहित करने के लिए जमशेदपुर से आए सुपरबाइकर समूह राइड विद प्राइड ने हार्ले-डेविडसन, बीएमडब्ल्यू और डुकाटी जैसी सुपरबाइकों के साथ इस आयोजन में सहभागिता की.
