Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur : पूरे शहर में 20 से अधिक स्थानों पर आज आयोजित हो रही है चित्रांशों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा.
    Headlines

    Jamshedpur : पूरे शहर में 20 से अधिक स्थानों पर आज आयोजित हो रही है चित्रांशों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा.

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    इस पूजा को लेकर शहर में क्षेत्रवार मंडल बनाए गए हैं जहां चित्रांश परिवार भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा-अर्चना कर रहे हैं.इस अवसर पर पहले अपने-अपने घरों में चित्रांश परिवार कागज-कलम व दावात की पूजा करते हैं.

    शहर में टेल्को, घोड़ाबांधा साईं मंदिर, सोनारी, कदमा, गोलमुरी, केबुल टाउन, बारीडीह, परसुडीह, विजया गार्डेन, मकदमपुर, साकची, मानगो, एग्रिको के अलावा यह पूजा ग्रामीण इलाके में भी की जाती है.

    घाटशिला, मुसाबनी, जादुगोड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में रहने वाले चित्रांश परिवार के लोग भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    भगवान चित्रगुप्त की पूजा के बाद उनकी प्रतिमा का विसर्जन मानगो स्वर्णरेखा नदी में किया जाएगा.सभी मंडलों की प्रतिमाएं साकची थाने के निकट एक स्थान पर पहुंचेंगी फिर वहां से जुलूस की शक्ल में ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमते-थिरकते चित्रांश परिवार के लोग भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का विसर्जन नदी में करेंगे.

    टेल्को सबुज संघ में  बैठक, सफल आयोजन को बनी कमेटी

    हरके साल की तरह इस बार भी टेल्को सबुज कल्याण संघ परिसर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाएगी. टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से आयोजित इस पूजा आयोजन को लेकर  बुधवार को तैयारी बैठक हुई. समिति के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली इस बैठक में आयोजन को सफल बनाने को लेकर कई कमेटियां बनाई गई.सुबह नौ बजे से पूजा होगी तो शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है. इसे लेकर सभी कमेटियों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई.

    वहीं तय हुआ कि समाज के बुजूर्ग, बुद्धिजीवी व समाज प्रति समर्पित लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    बैठक में समिति के डिप्टी प्रेसीडेंट अरविंद कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री राजीव शरण, कोषाध्यक्ष संजय कुमार दास, उपाध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, वरीय उपाध्यक्ष निलरंंजन श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chitansh jamshedpur chitragupt puja in jamshedpur chitrans samaj jamshedpur chitrans samaj jolhan Jamshedpur Jamshedpur news tatanagar news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group