Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»‘जीवन’ ने 18 वर्षों में शहर में 700 से अधिक लोगों को आत्महत्या करने से बचाया, प्रयास जारी है ….
Headlines

‘जीवन’ ने 18 वर्षों में शहर में 700 से अधिक लोगों को आत्महत्या करने से बचाया, प्रयास जारी है ….

News DeskBy News DeskSeptember 9, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर इस साल का Theme होगा ” Change the Narrative, start the conversation.” 
  • 10 सितंबर 2024 को बिष्टुपुर माईकल जॉन आर्डिटोरियल में शाम छह बजे से वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन प्रोग्राम का आयोजन

जमशेदपुर. लौहनगरी में जीवन आत्महत्या निवारण केंद्र वर्ष 2006 से आत्महत्या रोकथाम के क्षेत्र में काम कर रहा है. यह अंतर्राष्ट्रीय संगठन, “बेफ्रेंडर्स वर्ल्डवाइड”, यू.के. से affiliated है. भारत में इसके 16 केंद्र हैं. पिछले 18 वर्षों के दौरान मानसिक समस्याओं से पीड़ित 11,000 से अधिक लोगों को जीवन के प्रशिक्षित वालंटियर्स  से भावनात्मक समर्थन मिला है. जीवन की बैठक में ये बातें साझा की गयी.

इस समर्थन से उनकी सकारात्मक सोच बढ़ती है तथा अपना उचित समाधान निकालने में समर्थ हो जाते हैं. सांख्यिकीय अनुमान बताते हैं कि हमने पिछले 18 वर्षों में शहर में 700 से अधिक  लोगों को आत्महत्या करने से बचाया है. इस वर्ष, विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाने का Theme है :
” Change the Narrative, start the conversation.”  यानी  लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर, बातचीत शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा इससे जुड़े Stigma (कलंक) को दूर करना है.

पिछले वर्ष  की गतिविधियों में जीवन ने बीफ्रेंडिंग के अलावा, विभिन्न समूहों के लिए, Pro-active -सक्रिय आउटरीच सेवाएं भी प्रदान की. जिससे लोग डिप्रेशन में जाने से पहले ही बच सके. पिछले वर्ष में 12 मुख्य गतिविधियां हमारे वालंटियर्स ने ये गतिविधियां सम्प्नन की. जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने, मुखी समाज के लोगों ने, रोटरी व लायंस क्लब तथा फेमिना क्लब  के लोगों ने मानसिक जागरूकता के वर्कशॉप्स में भाग लिया.

Jamshedpur Bank Loot: गोलमुरी में केनरा बैंक लूट के बाद पुलिस ने बढ़ायी चौकसी, पुतड़ु टोल प्लाजा पर नाकेबंदी, चला विशेष जांच अभियान

इस साल की खास बात यह रही कि आत्महत्या- रोकथाम और तनाव प्रबंधन पर सैकड़ों स्कूलों और कॉलेजों के 2000 NCC कैडेटों के लिए तीन कार्यशाला आयोजित की गयी. जीवन के 9 Probationary Volunteers  और 12 स्वयंसेवको के लिए, 2 दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बार आयोजित किये गए थे . इसके अलावा SNTI में 27 जीवन स्वयंसेवकों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इसके लिए चेन्नई और कोलकाता केंद्रों से फैकल्टी आई थी.

जीवन के सुमन कुमार ने बताया कि 10 सितंबर 2024 को बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन आर्डिटोरियल में शाम छह बजे से वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन प्रोग्राम का आयोजन किया जायेगा. इसमें जेमिपाल के एमडी पीके घोष बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. जबकि अन्य अतिथियों में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और डीएसपी सुधीर कुमार के अलावा मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती त्योति पांडेय आत्महत्या से पहले उत्पन्न विचार और उचित समाधान पर प्रकाश डालेंगी.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर में तालाब में डूबने से 7 साल के भाई और 3 साल की बहन की मौत

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Bank Loot: गोलमुरी में केनरा बैंक लूट के बाद पुलिस ने बढ़ायी चौकसी, पुतड़ु टोल प्लाजा पर नाकेबंदी, चला विशेष जांच अभियान

September 25, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर में तालाब में डूबने से 7 साल के भाई और 3 साल की बहन की मौत

September 25, 2026

Jharkhand: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो शूटर घायल, दो अन्य गिरफ्तार

September 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur Bank Loot: गोलमुरी में केनरा बैंक लूट के बाद पुलिस ने बढ़ायी चौकसी, पुतड़ु टोल प्लाजा पर नाकेबंदी, चला विशेष जांच अभियान

September 25, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर में तालाब में डूबने से 7 साल के भाई और 3 साल की बहन की मौत

September 25, 2026

Jharkhand: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो शूटर घायल, दो अन्य गिरफ्तार

September 25, 2026

Jamshedpur: एनआईटी जमशेदपुर के नए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष बने सुनील अलग

September 25, 2026

Jamshedpur accident: सोनारी के सार्थक के पिता चार धाम यात्रा पर गए थे, रात 1 बजे चारों कार से निकल गए घूमने, 2: 45 बजे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, जानें हादसे की पूरी कहानी?

September 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group