
Penukonda. आंध्र प्रदेश पुलिस ने श्री सत्य साईं जिले में स्थित किआ मोटर्स के संयंत्र से 900 इंजन चोरी होने के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पेनुकोंडा की अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने बताया,अभी तक केवल दस प्रतिशत जांच पूरी हुई है. नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हम अपराध के तरीकों की जांच कर रहे हैं.पुलिस ने साथ ही खुलासा किया कि चोरी किये गये इंजनों की तस्करी की जाती थी और इन्हें भारत के कई राज्यों में बेचा जाता था.
पिछले महीने अपने कारखाने में आंतरिक ऑडिट के दौरान किआ मोटर्स के अधिकारियों को इंजन गायब होने के बारे में पता चला.पुलिस में 19 मार्च को इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी.
