Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»बागबेड़ा ग्रीन एवं बागबेड़ा ब्लूज के बीच का मुकाबला हुआ ड्रा,25 वर्ष बाद बल्लेबाजों ने लगाये चौके-छक्के, बॉल पकड़ने में छूटने लगे पसीने, अनीश मैन ऑफ द मैच घोषित
Headlines

बागबेड़ा ग्रीन एवं बागबेड़ा ब्लूज के बीच का मुकाबला हुआ ड्रा,25 वर्ष बाद बल्लेबाजों ने लगाये चौके-छक्के, बॉल पकड़ने में छूटने लगे पसीने, अनीश मैन ऑफ द मैच घोषित

News DeskBy News DeskJanuary 22, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

बागबेड़ा ग्रीन एवं बागबेड़ा ब्लूज के बीच का मुकाबला हुआ ड्रा,25 वर्ष बाद बल्लेबाजों ने लगाये चौके-छक्के, बॉल पकड़ने में छूटने लगे पसीने, अनीश मैन ऑफ द मैच घोषित

JAMSHEDPUR. हाता-टाटा मार्ग पर स्थित इंपीरियल रिसोर्ट मैदान में रविवार को आयोजित रोमांचक मुकाबले में बागबेड़ा ग्रीन की सधी हुई बॉलिंग और चुस्त फिल्डिंग ने बागबेड़ा ब्लूज के हाथों से निश्चित जीत को छीन लिया और मैच को ड्रॉ पर रोक दिया.
क्रिच पर मौजूद सलामी बल्लेबाज बच्चा बाबू कई छक्का लगाने के बाद भी टीम को जीत नहीं दिला सके. लगभग 25 साल बाद बचपन की यादों को ताजा करते हुए बागबेड़ा वायरलेस मैदान के खिलाड़ियों ने क्रिकेट में हाथ आजमाया और जमकर चौके-छक्के लगाये. अनीश द्विवेदी को मैच ऑफ द मैच घोषित किया गया.

बागबेड़ा ग्रीन ने टॉस जीतकर नोटल की कप्तानी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में कुल 150 रन का स्कोर खड़ा किया. इसमें आठ चौके और एक छक्का लगाकर 63 रन पर अनीश द्विवेदी नॉटआउट रहे. उनके साथ पप्पू 19, अजय 22, रमन झा 05, विनय 07 व हैप्पी 21 रन बनाकर नॉटआउट रहे. बागबेड़ा ब्लूज की टीम ने विनोद पांडे के नेतृत्व में 150 रन बनाकर मैच ड्रा कर सकी.

RAILWAY NEWS: बिलासपुर में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की मेंटेनेंस शुरू, देश का चौथा आधुनिक डिपो तैयार

ब्लूज से मनोज गुप्ता 28, आनंद मिश्रा 23, पशुपति मिश्रा ने 10 रन बनाया. अभिमन्यु सिंह लाला के साथ साझदारी में बच्चा बाबू ने टीम को जीताने के लिए लगातार चौके व छक्कों की झड़ी लगा दी. उन्होंने 72 रन की नॉटआउट पारी खेली लेकिन नोटव व अजय की सधी रणनीति ने उन्हें निर्धारित 16 ओवर ड्रॉ 150 रन से आगे नहीं बढ़ने दिया.
25 साल पूर्व के खिलाड़ियों को जुटाने में राकेश कुमार सिंह व पप्पू सिंह ने अहम भूमिका निभायी.
खेल के दौरान सबसे दिलचस्प नजारा बाउंड्री के पार बॉल जाने पर हो रहा था. चौका और छक्का लगाने के बाद बॉल घनी झाड़ियों में गुम हो जा रही थी जिसकी तलाश भी टीम के सदस्यों के लिए किसी मशक्कत के कम बात नहीं थी. दोनों टीमों में 50 से अधिक उम्र वाले खिलाड़ियों की संख्या अधिक थी. इसमें लाला भुवनेश्वर से जबकि विनोद पांडे रांची से खेल में शामिल होने पहुंचे थे. वहीं अनीश द्विवेदी भी ओड़िशा से खेल में शामिल होने आये थे.

सौंहार्द्र पूर्ण मैच के बाद बागबेड़ा ब्लूज व ग्रीन के टीमों ने वनभोज सह पिकनिक का आनंद लिया और स्वीमिंग पुल में जमकर मस्ती की. अगले आयोजन की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से अनीश द्विवेदी को दी गयी है.

Jamshedpur news :सही एडमिट कार्ड तक जारी नहीं कर पा रही हेमंत सरकार, पारदर्शी परीक्षा कैसे कराएगी : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: बिलासपुर में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की मेंटेनेंस शुरू, देश का चौथा आधुनिक डिपो तैयार

October 31, 2026

Jamshedpur news :सही एडमिट कार्ड तक जारी नहीं कर पा रही हेमंत सरकार, पारदर्शी परीक्षा कैसे कराएगी : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

October 31, 2026

CHAIBASA NEWS :विकसित भारत युवा संसद 2026 का कोल्हान विश्वविद्यालय में भव्य आयोजन, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर 150 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

October 31, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, आम बागान से होगा आगाज, आदित्य साहू और पवन साय ने बनाई रणनीति

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में जाना जैव विविधता का रहस्य, 4000 साल पुरानी ममी बनी आकर्षण

October 31, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group