Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»लहर चक्र में प्रकाशित समाचार पर हुई कार्रवाई । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत पूनम भारती की शिकायत आदित्यपुर थाना में हुई दर्ज ।
Crime

लहर चक्र में प्रकाशित समाचार पर हुई कार्रवाई । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत पूनम भारती की शिकायत आदित्यपुर थाना में हुई दर्ज ।

News DeskBy News DeskMay 6, 2023Updated:May 6, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने लहर चक्र में प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत महिला पूनम भारती द्वारा अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने एवं प्रताड़ित करने को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए है।प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा की गुहार से संबंधित समाचार लहर चक्र मे प्रकाशित किया गया था ।जिसे पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी को एफ आई आर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था,जिसके आलोक मे आदित्यपुर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।

लहर चक्र में समाचार प्रकाशित किया गया था कि
राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत की गई महिला को पति द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने कि मामला पूरे जिले में गर्मता जा रहा है। सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवी वर्गों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। पति के द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद पीड़ित महिला पूनम भारती ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए, सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाते हुए कई गंभीर अपने पति, सास,ससुर पर लगाते हुए लिखा है कि पति संजय कुमार चौबे, पता- रॉयल रेसीडेन्सीयल, फ्लैट नं0- 3/5. हरिओम नगर, रोड नं05 की निवासी हूँ। मैं भारत स्काउट एवं गाईड के द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत की गई हूं।वर्तमान में मै अनुकंपा के आधार पर रेलवे में तकनीशियन के पद पर टाटानगर में पदस्थापित हुँ।
मेरा विवाह दिनांक 11.03.2011को पुरे रीति रिवाज के अनुसार संजय कुमार चौबे के साथ जमशेदपुर में समपन्न हुई है।हमदोनो का अन्तरजातीय विवाह है। इसलिए मेरे सास,ससुर मेरे साथ शादी से लेकर अबतक बहुत ही घृणास्पद एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार करते रहे हैं।
शादी की सभी खर्चे मेरे द्वारा किया गया। शादी के कुछ दिन बाद से ही मुझे शारीरिक,मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। कभी  जाति के नाम पर तो कभी पैसो के लिए। ऐसी घटनाएं सदा मेरे साथ होती रही है। मै थक हारकर कई बार इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन आदित्यपुर थाना को दी। दिनांक 19 मई 2022 को मेरे पति संजय चौबे, सास लक्ष्मी चतुर्वेदी एवं ससुर शशिभूषण चौबे द्वारा मुझे घर से निकाला दिया गया।इनलोगों के द्वारा हमेशा पैसे की मांग की जाती रही है। आदित्यपुर मे स्थित रॉयल रेसिडेंसी 3/5 खरीदने के लिए पैसा मुझसे लेकर फ्लैट के कागजात में मुझे धोखे में रख कर मेरे पति संजय चौबे द्वारा अपने नाम से रजिस्ट्री करा लिया गया। मेरी माँ हृदय रोग की मरीज
हैं। जिनकी उम्र 73 वर्ष के लगभग है, उन्हें भी बार-बार अपशब्द एवं जान से मारने की धमकी दी जाती रही है। जिसके कारण मेरी माता गहरे सदमें में रहती है। उन्हें और मुझे बार-बार संजय चौबे, ससुर शशिभुषण चौबे एवं सास लक्ष्मी चतुर्वेदी द्वारा नीच जाति कहकर अपमानित किया जाता है। वर्तमान में मेरी कोई संतान नहीं है। मेरा दो बार गर्भपात हो चुका हैl

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

कुछ हफ्ते पहले भी मेरे पति मुझे फ्लैट खाली करने के लिए गाली-गलौज किये और मेरे मना करने पर शीशे का सभी सामान तोड़ दिये। दिनांक 04.05.2023 को संध्या 7 बजे मेरे पति संजय कुमार चौबे बाहर से घर आयें।घर में घुसते ही मुझे गाली गलौज करते हुए मेरे सर के बाल को पकड़कर घसीटते हुए रूम से बाहर धकेल दिये। मैं जैसे ही उठी पीछे से जान से मारने की नीयत से गर्दन को जोर से दबाने लगे। किसी तरह मैं अपनी जान बचाकर भागी  और थाना प्रभारी को सूचना दी। मेरे पति कभी भी मेरी हत्या कर सकते हैं या करवा सकते हैl

इस पूरे मामले को लेकर संवाददाता ने आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार से जानकारी ली तो थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि शिकायत की गई है। दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, इंसाफ और न्याय हर हाल में दिलाया जाएगा। देखना अब यह है कि प्रशासन इसे कितनी गंभीरता से लेता है और किस तरह की कार्रवाई करता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

लहर चक्र में प्रकाशित समाचार को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए ।जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने लहर चक्र संवाददाता को बताया की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है महिला को हर हाल में न्याय और इंसाफ मिलेगा।
ए के मिश्र ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026
Recent Post

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026

MGM अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर मिला लावारिस शव, दुर्गंध से मरीज और परिजन परेशान

October 26, 2026

Congress Vs BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने प्रधानमंत्री पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- ‘सत्ता से मोदी का बाप भी जाएगा’, एनडीए नेताओं ने की निंदा

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group