Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»चमचमाती वाहनों पर चलने वाले हर जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह नहीं हो सकते हैं!
    Headlines

    चमचमाती वाहनों पर चलने वाले हर जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह नहीं हो सकते हैं!

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चमचमाती वाहनों पर चलने वाले हर जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह नहीं हो सकते, यह बात बागबेड़ा कॉलोनी समेत आसपास के जनता का कहना हैl

    लोगों का कहना है कि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह जैसा प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान किया था, पर यहां के लोगों का सपना मानो अधूरा रह गया l

    यहां पद का दुरुपयोग के कई  उदाहरण सामने आ रहे हैं, बागबेड़ा  की आम जनता को भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी मिले ना मिले, इनके घर पर भवन निर्माण हेतु सामग्री को गीला करने के लिए टैंकर से डायरेक्ट पानी उपलब्ध कराया जाता है l

    वरीय पदाधिकारी के साथ सोशल मीडिया पर खींचे गए फोटो को डाल कर अपना प्रभाव सिद्ध किया जाता है ताकि  सरकारी जमीन के अतिक्रमण कर बन रहे भवन निर्माण पर कोई बाधा ना आ सके l

    सरकारी योजना भी मानो  अपने निजी ईजी  लाभ के लिए धरातल पर उतारे गए जिससे  आम नागरिकों में इनकी किरकिरी हुई l

    Jamshedpur: स्कूली खेल प्रतियोगिता में पोमित चटर्जी बने अंडर-11 चैंपियन, सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    वही  दूसरी ओर लोगों का कहना है कि पूरे कोल्हान में  जल पुरुष के नाम से चर्चित राजकुमार सिंह पद पर रहे अथवा पद पर ना रहे,वह जन सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे हैं l

    इस संदर्भ में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि जन सेवा के लिए पद की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए लोगों के प्रति प्यार, संवेदना और जज्बा होनी चाहिए lइसी भावना के साथ मैं दिन-रात जन सेवा के कार्य में जुटा रहता हूं l

    लोगों को सुख-दुख में निशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हो या बाढ़,जलजमाव, डेंगू,मलेरिया जैसे महामारी के दौरान साफ-सफाई, फागिंग,ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं एंटी लाडवा का छिड़काव, इन के सहयोग से सतत होता रहता है l

    भाजपा किसान मोर्चा के  झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ना तो व्यक्ति देखकर सेवा करते हैं और ना ही स्थान देखकर जन सेवा में लगे रहते हैं, जनसेवा का उनका मकसद  राजनीतिक लाभ एवं  व्यक्तिगत लाभ का ना होकर विशुद्ध  रूप से मानव सेवा के लिए होता है l

    भीषण गर्मी में इनके द्वारा 9 टैंकर के सहयोग से जमशेदपुर के परसुडीह,बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह समेत कई जगहों पर इनके द्वारा शुद्ध जल आपूर्ति की जाती है l इतना ही नहीं इनके द्वारा पड़ोसी जिला सरायकेला- खरसावां के आदित्यपुर क्षेत्र में भी शुद्ध पेयजल, टैंकर के मार्फत  उपलब्ध कराया जाता है  l भीषण गर्मी में पानी की समस्या झेल रहे घाघीडीह   जेल में भी इन के टैंकर से उपयोग के लिए  पानी उपलब्ध  कराया गया l

    Seraikella-kharsawan:सरायकेला के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, वेतन और स्थायीकरण की मांग तेज, शैक्षणिक गतिविधियां हुई ठप्प 

    बर्मा माइंस स्थित हिंद  कुष्ठ आश्रम  अस्पताल में प्रतिमाह राजकुमार सिंह के द्वारा राशन यथार्थ अनाज, तेल,दाल, रिफाइन,आटा,चावल, सर्फ,साबुन इत्यादि उपलब्ध कराया जाता हैl

    छठ व्रत धारियों के लिए छठ के दौरान छठ घाटों की साफ-सफाई एवं कृत्रिम तालाब का निर्माण एवं अन्य सुविधा व्रत धारियों को इनके द्वारा उपलब्ध कराई जाती है l

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Purb Jilparisad rajkuma singh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: स्कूली खेल प्रतियोगिता में पोमित चटर्जी बने अंडर-11 चैंपियन, सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan:सरायकेला के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, वेतन और स्थायीकरण की मांग तेज, शैक्षणिक गतिविधियां हुई ठप्प 

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan:आदिवासी सेंगेल अभियान ने मनाई गुरू गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की 121वीं जयंती

    May 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: स्कूली खेल प्रतियोगिता में पोमित चटर्जी बने अंडर-11 चैंपियन, सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan:सरायकेला के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, वेतन और स्थायीकरण की मांग तेज, शैक्षणिक गतिविधियां हुई ठप्प 

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan:आदिवासी सेंगेल अभियान ने मनाई गुरू गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की 121वीं जयंती

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना 

    May 6, 2026

    Jamshedpur: टेल्को क्षेत्र के जोजोबेड़ा बस्ती में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 26.59 लाख की तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group