Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर,राधिकानगर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मना जन्माष्टमी,नगर के कई गण मान्य लोग हुए शामिलl
Headlines

श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर,राधिकानगर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मना जन्माष्टमी,नगर के कई गण मान्य लोग हुए शामिलl

News DeskBy News DeskSeptember 8, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link


प्रातः भगवान श्री राधा कृष्ण के विग्रह का पूरे वेदोक्त मंत्रों के साथ महाभिषेक आचार्य अखिलेश पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया और भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया,तदुपरांत आरती और विशेष भोग अर्पण किया गया और मुख्य रूप से माखन,दही और भगवान को प्रिय पंजीरी (धनिया से तैयार किया हुआ ) भेंट किया गया।

संध्या 7.00बजे से भजन संध्या और विशेष झांकियों के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित रहें, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ मिश्र ,पार्षद डॉ परितोष सिंह,जानी मानी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ किरण सिंह,जुगसलाई स्वास्थ केंद्र की प्रभारी डॉ राखी श्रीवास्तव,सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर पांडे,मिशन मोदी पी एम अगेन के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडेय,कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण पांडेय,टेल्को थाना प्रभारी नरेश कुमार,प्रवीर मुखर्जी,क्षत्रीय महासभा से श्रीमती चंदा सिंह एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह,लिली दास आदि उपस्थित रहें।

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति के संस्थापक श्री एस डी त्रिपाठी ( भीमजी) ने अतिथियों का स्वागत किया ।

पूजा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डी डी त्रिपाठी ने पूरे कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष भगवान के जन्मोत्सव के विभिन्न झांकियों के अतिरिक युवाओं में बढ़ते नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता के लिए भी मंच से राधिकानगर के बच्चों द्वारा नशा के दुष्परिणाम और उससे मुक्ति के लिए संघर्ष को नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया गया जो एक अद्भुत पहल था।जिसे सभी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की आज इस मंदिर की महिमा हैं कि मजदूर का ये बेटा विधायक बना। कर्म और उसके प्रति समर्पण ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा ही जीवन में सफलता का मूल मंत्र हैं और आज से 4वर्ष पूर्व ये मंत्र मुझे इस मंदिर प्रांगण में मिला जब मैं विधायक नहीं था और उसी प्रेरणा से भगवान ने मुझे विधायक बना कर लोगों की सेवा करने का अवसर दिया।

पूर्व डी एस पी कमल किशोर ने सनातन धर्म के प्रति बढ़ रही चुनौतियों के प्रति सजग रहने की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति एक अप्रतिम और समृद्ध जीवन संस्कारों की जननी हैं जिसमे समरसता और सामाजिक सरोकार का अद्भुत मिश्रण हैं।ये एक मात्र धर्म हैं जो वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा को पोषित करते हुए विश्व का कल्याण हो की कामना करता हैं।
इस अवसर पर घोड़ाबांधा पंचायत की महिला समिति की अध्यक्ष चुनी गई रूबी ठाकुर का बस्ती बासियों की ओर से अभिनंदन और शॉल भेंटकर स्वागत विधायक मंगल कालिंदी सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने किया।
कार्यक्रम 12.00 मध्यरात्री को भगवान के अवतार के साथ ही उनका पूजन और महा आरती साथ भोग और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ जो 2.00बजे रात्रि तक चला।
इस बीच महिलाओं ने भी जमकर सोहर गीत पर नृत्य कर जश्न मनाया ।कार्यक्रम का संचालन रंजय मणि त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर वकील सिंह जी ने किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में घोड़ाबांधा पंचायत के उप मुखिया अजय ठाकुर,चंदेश्वरी प्रसाद सिंह,प्रवीण तिवारी,राजेश नंदी,उपेंद्र कुमार पांडेय,महेंद्र महतो,राजकिशोर दूबे,अनुपम सिंह,अविनाश सिंह ,अमित कुमार,नवीन मिश्र ,तूफान सिंह,सन्नी कुमार,सुनील पांडेय,राजेंद्र राय,राकेश चौधरी,चुलबुल जी,जोगी ,दिलीप दास आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026
Recent Post

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमीन विवाद, राशन कार्ड और पेंशन की शिकायतें लेकर डीसी के पास पहुंचे लोग, राजीव रंजन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में मतदाता सूची को लेकर प्रशासन सख्त, दो बार नोटिस के बाद भी दस्तावेज नहीं देने वालों की बूथवार सूची होगी जारी

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group