Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Seraikella-Kharsawan: जिले में पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक के प्रति बढ़ा विश्वास, शातिर अपराधियों में खौंफ का माहौल
Crime

Seraikella-Kharsawan: जिले में पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक के प्रति बढ़ा विश्वास, शातिर अपराधियों में खौंफ का माहौल

News DeskBy News DeskJune 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

सरायकेला-खरसावां जिले को अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पुलिस कप्तान मनीष टोप्पो जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैंl

पुलिस कप्तान श्री टोप्पो ने अपने अधीनस्थ खाकी के जवानों को क्राईम-करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति सुनिश्चित करने को कहा हैl

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस, पूरी मुस्तादी के साथ काम कर रही हैl जिसके चलते जिले भर में अपराध दरों में गिरावट जारी है एवम आम जनों में सरायकेला-खरसावां पुलिस का दिनों-दिन भरोसा बढ़ रहा हैl

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली कमांडर मंगल और मालती ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड पुलिस की टीम करेगी पूछताछ

पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के नेतृत्व में सभी पुलिस,थाना स्तर पर अधिकारियों का आपसी समन्वय एवं तालमेल की बदौलत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर आ रहा हैl
वहीं जिले के आम जनता में पुलिस और कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है l जिला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के कुशल और प्रभावी नेतृत्व की बदौलत ही बीते दिनों मिनी शराब फैक्ट्री तथा अवैध शराब निर्माण के उपयोग में आने वाली सामग्री तथा आदित्यपुर कल्पनापुरी में हुई हत्याकांड का त्वरित उदभेदन एवं गिरफ्तारी जैसे परिणाम देखे गए l पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो द्वारा अपराध पर नियंत्रण के लिए समय-समय पर अपनी गई सख्त और सुनियोजित नीतियों के कारण ही जिले में अपराध, अवैध उत्खनन तथा नशा के मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर अंकुश लगा हैl

सरायकेला-खरसावां जिला पूरे झारखंड का अति महत्वपूर्ण जिला माना जाता हैl झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी इसी जिले से आते हैं और विश्व प्रसिद्ध आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र भी इसी जिला अंतर्गत पड़ता हैl
जिले में बढ़ते अपराध पर काबू पाने के लिए ही तेज- तर्रार प्रवृत्ति के आईपीएस पदाधिकारी मनीष टोप्पो को यहां का पुलिस कप्तान बनाया गया हैl

मनीष टोप्पो भी मुख्यमंत्री के गृह जिला को एक आदर्श जिला साबित करने के लिए दिन-रात एक कर जुटे हुए हैंl

सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक ने जिला में कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय को एक प्रस्ताव भी भेजा है, पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर में ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय खोलने एवं आदित्यपुर में डीएसपी का पदस्थापना का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है ताकि अपराध एवं कानून व्यवस्था और भी बेहतर किया जा सके l

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

बीते दिनों पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश का असर यह देखा जा रहा है कि कोई भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर थाना पर जाता है तो अधिकारी नम्रता पूर्वक उसकी समस्याओं को सुनकर निवारण का प्रयास करते देखे जा रहे हैंl
जिलावासी भी सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के कुशल नेतृत्व में दिनों-दिन घट रहे अपराधों के ग्राफ पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैंl

Kumar Manish,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली कमांडर मंगल और मालती ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड पुलिस की टीम करेगी पूछताछ

October 23, 2026

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

October 23, 2026

ससुराल वालों की प्रताड़ना का बदला लेने के लिए मां बनी कातिल, अपने बेटे और रिश्तेदार के बच्चे की कर दी हत्या, दोनों के शव कुएं से मिले

October 23, 2026
Recent Post

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली कमांडर मंगल और मालती ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड पुलिस की टीम करेगी पूछताछ

October 23, 2026

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

October 23, 2026

ससुराल वालों की प्रताड़ना का बदला लेने के लिए मां बनी कातिल, अपने बेटे और रिश्तेदार के बच्चे की कर दी हत्या, दोनों के शव कुएं से मिले

October 23, 2026

Saraikela: जामडीह फ्लाईओवर से नवंबर के पहले सप्ताह में आवागमन शुरू करने की तैयारी

October 23, 2026

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group