Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को चेताया, जो करना हो करें, लेकिन हर हाल में क्राइम रोकें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
    Jharkhand

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को चेताया, जो करना हो करें, लेकिन हर हाल में क्राइम रोकें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधि व्यवस्था पर वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

    RANCHI. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जमशेदपुर रांची सहित अन्य शहरों की विधि व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की चेतावनी दी. कहा, हर हाल में क्राइम कंट्रोल हो, नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी. विशेष रूप से रांची, जमशेदपुर व धनबाद में पुलिस व्यवस्था में सुधार दिखे. उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए जो करना है, वह करें.  फील्ड लेवल के पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निदान करें. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को सही तरीके से प्रशिक्षित करने की भी जरूरत है.

    बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस के अलावा अग्निशमन, उत्पाद व वन विभाग में सिपाही रैंक पर बहाली होती है. लेकिन सभी की अलग-अलग बहाली होती है. इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा का अलग-अलग फाॅर्म भरना पड़ता है. परीक्षा लेनेवाली एजेंसी को भी इसके लिए अलग से काम करना पड़ता है. ऐसे में बेहतर होगा कि जिन विभागों में सिपाही के पद पर बहाली होनी है उन सभी के लिए एक ही परीक्षा आयोजित हो. आवेदन में अभ्यर्थी संबंधित विभाग का चयन करेंगे.

    Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली फॉरेस्ट इलाके में युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप

    झारखंड पुलिस में पांच हजार व उत्पाद विभाग में 582 सिपाहियों की नियुक्ति होगी. इसको लेकर भी सीएम ने निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने सीएम को बताया कि उत्पाद विभाग में सिपाही के पद के लिए पांच लाख और झारखंड पुलिस के लिए 18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है. उत्पाद सिपाही की शारीरिक जांच परीक्षा इसी माह शुरू की जायेगी.

    Jamahedpur: जुगसलाई नगर परिषद के पास यूनिक कलेक्शन में फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सितंबर तक 30 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया है. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसी सभी नियुक्तियां जो प्रक्रियाधीन हैं, उन नियुक्ति प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में मानव संसाधन का अभाव होने से विभागीय कार्यक्षमता के साथ सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं-परियोजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cm hemant soren crime control dgp Jharkhand Police jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली फॉरेस्ट इलाके में युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप

    May 26, 2026

    Jamahedpur: जुगसलाई नगर परिषद के पास यूनिक कलेक्शन में फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Jharkhand: 9वीं कक्षा के छात्र पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के एक माह बाद इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या

    May 26, 2026
    Recent Post

    Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली फॉरेस्ट इलाके में युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप

    May 26, 2026

    Jamahedpur: जुगसलाई नगर परिषद के पास यूनिक कलेक्शन में फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Jharkhand: 9वीं कक्षा के छात्र पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के एक माह बाद इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या

    May 26, 2026

    Tata Motors: वाहनों में इस्तेमाल हो चुके पुराने इंजन आयल के प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स, एचपीसीएल ने शुरू की पायलट परियोजना

    May 26, 2026

    Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार में आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश लूट रहे सरकारी खजाना! रवि प्रकाश के ट्रांसफर एवं करवाई पर मुख्यमंत्री तथा नगर विकास मंत्री क्यों है मौन?

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group