Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»West Singhbhum: दुष्कर्म के आरोपी को पीड़िता के परिवार और ग्रामीणों ने लाठी से पीटकर मार डाला
    Crime

    West Singhbhum: दुष्कर्म के आरोपी को पीड़िता के परिवार और ग्रामीणों ने लाठी से पीटकर मार डाला

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पीड़िता के परिवार और ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. घटना बुधवार आधी रात की है. बांकधर गांव का सुखदेव पिंगुवा पड़ोस के गांव में गया था, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला के चिल्लाने पर बगल के कमरे में सो रहे परिवार के लोग जग गये और सभी ने मिलकर सुखदेव को पकड़ लिया. आसपास के लोग भी जमा हो गये. सुखदेव को घर के आंगन में ही पेड़ में बांध दिया गया. इसके बाद परिजनों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. गुरुवार सुबह सुखदेव के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. सुखदेव के परिजन गांव पहुंचे. वहां सुखदेव को अधमरा देख घर ले जाने से मना कर दिया.

    परिजनों के जाने के कुछ देर बाद ही सुखदेव पिंगुवा ने दम तोड़ दिया. उसके बाद गांव के कुछ लोग उसे स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी ले गये. यहां चिकित्सक डॉ राजशेखर ने सुखदेव पिंगुवा के मृत घोिषत कर दिया. सुखदेव की मौत के बाद कुमारडुंगी थाना प्रभारी विनोद पासवान को घटना के बारे में जानकारी दी गयी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचकर सुखदेव पिंगुवा के शव को कब्जे में ले लिया. पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कुमारडुंगी पुलिस और मझगांव पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा कि महिला रथयात्रा में शामिल होने अपने मायके आयी थी. रथयात्रा के मौके पर गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. मंगलवार को फुटबॉल का फाइनल था. इसी दौरान युवक की मुलाकात महिला से हुई थी. तब से युवक महिला के पास चक्कर लगा रहा था. पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    West Singhbhum: The rape accused was beaten to death with sticks by the victim's family and villagers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group