Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Paris Olympics : ओलंपिक शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही आगजनी से France’s हाई-स्पीड रेल नेटवर्क ठप
    Headlines

    Paris Olympics : ओलंपिक शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही आगजनी से France’s हाई-स्पीड रेल नेटवर्क ठप

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पेरिस. फ्रांस में शुक्रवार को आगजनी सहित व्यापक ‘आपराधिक’ घटनाओं के कारण हाई-स्पीड रेल नेटवर्क ठप हो गया और ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से कुछ ही घंटे पहले फ्रांस व यूरोप के बाकी हिस्सों से पेरिस की यात्रा बाधित हुई. फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमलों को ‘आपराधिक कृत्य’ करार देते हुए घटना की निंदा की. वहीं पेरिस में अभियोजकों ने मामले की जांच शुरू कर दी और कहा कि इन अपराधों के लिए दोषियों को 15 से 20 वर्ष की सजा हो सकती है.

    पेरिस में अधिकारी सीन नदी और उसके किनारे एक शानदार परेड के आयोजन की तैयारी कर रहे थे लेकिन अटलांटिक, नॉर्ड और इस्ट की हाई-स्पीड लाइनों पर पटरियों के पास आगजनी की सूचनाएं मिलीं. आगजनी की घटनाओं के कारण रेल यातायात बाधित हुआ और हजारों की तादाद में यात्री प्रभावित हुए. जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ की खबर के मुताबिक, उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पेरिस जाने वाली ट्रेन में सवार जर्मनी के दो एथलीटों को रेल मार्ग बंद होने के कारण वापस बेल्जियम लौटना पड़ा और अब वे समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे. क्रिश्चियन कुकुक के साथ यात्रा कर रहे टीम के एक साथी ‘राइडर’ फिलिप वेइशौप्ट ने डीपीए को बताया, “समय पर पहुंचने का अब कोई सवाल ही नहीं है. फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अट्टल ने ‘एक्स’ पर कहा कि अपराधियों को खोजने के लिए फ्रांस की खुफिया सेवाओं को काम पर लगाया गया है.

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    अट्टल ने इन घटनाओं को ‘सुनियोजित और समन्वित’ करार दिया. हालांकि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. परिवहन मंत्री पैट्रिस वर्ग्रीटे ने आगजनी की घटना वाली जगह से भाग रहे लोगों और आग लगाने वाले उपकरणों के बरामद होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह सब संकेत देता है कि आरोपियों ने जानबूझकर आग लगाई है.वर्ग्रीटे ने बीएफएम टेलीविजन से कहा कि इन घटनाओं ने पेरिस को फ्रांस के बाकी हिस्सों और पड़ोसी देशों से जोड़ने वाली कई हाई-स्पीड लाइनों को पंगु बना दिया है.

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेल कंपनी ‘एसएनसीएफ’ ने बताया कि रेल ट्रैक इंटरसेक्शन को प्रभावित करने वाले इलाकों को निशाना बनाया गया ताकि घटनाओं के प्रभाव को दोगुना किया जा सके. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीन-पियरे फरांडौ ने कहा कि आगजनी की एक घटना से दो गंतव्य प्रभावित हुए. फरांडौ ने कहा कि यह सुनियोजित, पूर्वनिर्धारित और समन्वित हमले थे, जो फ्रांसिसी लोगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने की मंशा से किये गये थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Paris Olympics: France's rail- High-speed rail network halted due to fire just hours before Olympics begin
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    May 26, 2026

    Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड

    May 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    May 26, 2026

    Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड

    May 26, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम के विकास को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का मौसम अचानक बदला, भीषण गर्मी के बीच बारिश में मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group