


Jamshedpur. लगातार हो रही बारिश से यूसिल डैम का जलस्तर बढ़ गया. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार देर शाम डैम का एक फाटक खोल दिया गया. डैम का फाटक खुलते ही मछुआरे भी सक्रिय हो गए हैं. मछुआरे फाटक बंद होने व पानी घटने का इंतजार कर रहे हैंं. कई टन मछली फाटक खुलने के बाद चट्टान में इधर-उधर फंंस जाती हैंं, जिन्हें पकड़ कर मछुआरे अच्छी खासी कमाई कर पाते हैं.



