Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Dhanbad: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, सीमा विवाद में छह घंटे तक रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा शव
    Crime

    Dhanbad: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, सीमा विवाद में छह घंटे तक रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा शव

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad. धनबाद से गोमो अप लाइन के पीएनएम कॉलेज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से तोपचांची थाना क्षेत्र के खेसमी गांव निवासी कुणाल रविदास (50) की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को होते ही आरपीएफ गोमो पोस्ट के अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर रेल लाइन क्लीयर होने की सूचना वरीय अधिकारियों को दी. इधर, तोपचांची पुलिस तथा गोमो रेल पुलिस के बीच सीमा विवाद के कारण कुणाल रविदास का शव करीब छह घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा.

    आरपीएफ के एएसआई विनोद सिंह घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी तोपचांची पुलिस को दी. तोपचांची थाना के एएसआइ एसके राम ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद गोमो रेल थाना क्षेत्र का मामला बताया. गोमो रेल थाना के एएसआइ कमलेश कुमार घटनास्थल पहुंचे तो उन्होंने मामला तोपचांची थाना क्षेत्र का बताया. दोनों थाना के अधिकारी घटनास्थल एक-दूसरे के क्षेत्र का बता रहे थे. गोमो रेल थाना के एएसआइ कमलेश कुमार ने कहा कि आउटर सिग्नल से बाहर होने के कारण घटनास्थल लोकल थाना के क्षेत्र में है.

    test123123

    दूसरी ओर, लोकल थाना के चौकीदार कमरुद्दीन ने कहा कि दो साल में वह रिटायर हो रहे हैं. अपने पूरे सेवा काल में इस क्षेत्र का रेल पटरी से सटा हुआ कोई भी मामला तोपचांची थाना जाते नहीं देखा. यह गोमो रेल थाना क्षेत्र का मामला है. इस सीमा विवाद के कारण शव करीब छह घंटे रेल पटरी पर पड़ा रहा. अंतत: तोपचांची पुलिस दोपहर करीब एक बजे शव को उठाकर ले गयी.

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    body remained on the railway track for six hours due to border dispute Dhanbad: Middle-aged man died after being hit by a train
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    test123123

    August 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    August 10, 2026
    Recent Post

    test123123

    August 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group