Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Politics: असम के सीएम का तंज, राज्य सरकार को ममता दीदी धमकाती हैं और हेमंत चुप रहते हैं
    Headlines

    Jharkhand Politics: असम के सीएम का तंज, राज्य सरकार को ममता दीदी धमकाती हैं और हेमंत चुप रहते हैं

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा शनिवार को रांची में थे. यहां कॉर्निवाल बैंक्वेट हॉल में 23 अगस्त को होनेवाले युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असम के सीएम नेे कहा कि 23 अगस्त को युवा राज्य का एजेंडा तय करेंगे. कहा कि इतना झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री कहीं नहीं है. ऐसा लगता है हेमंत सोरेन रात को सपना देखते हैं और सुबह में वादा कर देते हैं. हेमंत सोरेन न वादा निभाते हैं न जनता से माफी मांगते हैं.

    आज राज्य में दो ही प्रमुख मुद्दा है. एक तरफ राज्य सरकार की वादा खिलाफी पर जनता में आक्रोश और दूसरी तरफ घुसपैठियों से राज्य को बचाना. हमें मिल कर घुसपैठियों से लड़ना है. घुसपैठिये जाति देख कर हमला नहीं कर रहे, बल्कि हिंदुओं को मार रहे. घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी बदल चुकी है. यहां आदिवासी मुख्यमंत्री का नहीं घुसपैठियों का शासन चल रहा है.

    हॉस्टल में आदिवासी का बेटा रो रहा और हेमंत सरकार उन्हें नक्सली बता कर मुकदमा दर्ज करा रही. राज्य सरकार को ममता बनर्जी धमकाती है और हेमंत सोरेन चुप रहते हैं. उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना भी धोखा है. दो महीने तक दो हजार देने की बात कर रहे, लेकिन बेटी-बहनों को दलाल बिचौलिये फार्म भरने में ही एक हजार लूट ले रहे. हेमंत सरकार को कंप्यूटर ने भी रिजेक्ट कर दिया है. कहा कि राज्य की माताओं-बहनों को दो हजार रुपये नहीं, बल्कि भाई और बेटे को नौकरी चाहिए.

    Jamshedpur NEWS : उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

    युवा शक्ति हेमंत सोरेन को संन्यास लेने के लिए बाध्य कर देगी : बाबूलाल

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज राज्य में आम जनता परेशान है. कानून-व्यवस्था ध्वस्त है. हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं, किसानों को ठगा. बहन-बेटियों की इज्जत लुटवाई. जल, जंगल, जमीन को लूटा और लुटवाया. ऐसी सरकार को राज्य हित में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नहीं है. पांच साल में विकास का एक उदाहरण भी हेमंत सरकार नही दे सकती. कहा कि युवा शक्ति आज कमर कस कर राज्य सरकार के खिलाफ खड़ी है. 23 अगस्त को युवा शक्ति हेमंत सोरेन को संन्यास लेने के लिए बाध्य कर देगी.

    East Central Railway :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया, अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति की समीक्षा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Assam CM taunts Hemant vishwa Mamta Didi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS : उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    East Central Railway :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया, अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति की समीक्षा

    August 10, 2026

    Saraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश

    August 10, 2026
    Recent Post

    East Central Railway :केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ₹7.28 करोड़ के आधुनिक चिकित्सा उपकरण शुरू, रेल कर्मचारियों को मिलेगा बेहतर इलाज

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : सावन की दूसरी सोमवारी पर बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, झारखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group