Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur : पैसे वापस नहीं करना पड़े, इसलिए रची फायरिंग की झूठी कहानी, किराये पर लिया था हथियार
Crime

Jamshedpur : पैसे वापस नहीं करना पड़े, इसलिए रची फायरिंग की झूठी कहानी, किराये पर लिया था हथियार

News DeskBy News DeskAugust 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. उलीडीह के जवाहरनगर स्थित कब्रिस्तान के पास शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना झूठी निकली. यह खुलासा सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने रविवार को किया. दरअसल, शिकायतकर्ता की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसपर दवाब बनाया. इसके बाद उसने सच्चाई उगल दी. साथ ही फायरिंग करने वाले का नाम भी पुलिस को बता दिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अलीम को एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शदाब ने कई लोगों से लाखों रुपये ले रखे थे, जिसे वह वापस नहीं लौटा पा रहा था. इसी से बचने के लिए शदाब ने अपने साथी अलीम के साथ मिलकर अपनी कार में फायरिंग की और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रच डाली. एसपी ने बताया कि शदाब जमीन का कारोबार करता था. उसने कई लोगों को जमीन दिलाने के लिए 70 लाख रुपये ले रखे थे. यह रुपये वह शहादत खान को दे दिए थे. शहादत खान भी जमीन का कारोबार करता है. वह शदाब को जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रहा था. जिससे शदाब पर काफी दबाव पड़ने लगा.

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

उसने अपने साथी अलीम के साथ मिलकर वारिस नामक युवक से पांच हजार रुपये पर कपाली से किराए पर हथियार लिया. उसके बाद प्लान बनाकर सबसे पहले अपनी कार में फायरिंग करवाई और पुलिस को इसकी सूचना दी. देर रात उसने पुलिस को फोन कर फायरिंग की घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. तलाशी के क्रम में पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया. पुलिस ने जब आस-पास सीसीटीवी की जांच की तो उसमें पुलिस को घटना से संबंधित साक्ष्य नहीं मिले.

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026
Recent Post

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group