Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Bihar Pool Collapse: अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा फिर गंगा में गिरा, सुनामी जैसी उठी लहरें, भाग खड़े हुए कांवरिये
Bihar

Bihar Pool Collapse: अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा फिर गंगा में गिरा, सुनामी जैसी उठी लहरें, भाग खड़े हुए कांवरिये

News DeskBy News DeskAugust 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • जांच में पुल का डिजाइन त्रुटिपूर्ण मिलने पर एक साल से बंद है निर्माण, नये सिरे से बनेगा पुल

Bhagalpur. बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया. खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक स्लैब सुबह करीब आठ बजे गिर गया. पांडे ने कहा, एक बात बताना चाहूंगा कि निर्माणाधीन पुल का पूरा ढांचा, जिसमें खामियां हैं, उसे ठेकेदार द्वारा तोड़ा जाना है. वहां निर्माण कार्य पहले ही रोक दिया गया है. ठेकेदार पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर ढांचे को तोड़ रहा है.
उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. पिछले साल इस पुल के चार-पांच खंभे ढह गए थे, जिससे पूरा हिस्सा नदी में समा गया था. पिछले कुछ महीनों में राज्य में कई पुल ढह गए हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

गंगा में सुनामी की तरह उठी लहरें, भागने लगे कांवरिये

शनिवार की सुबह जैसे ही स्ट्रक्चर गिरा वहां पानी में जोर की आवाज आई. वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए. अपने भारी-भरकम वजन के कारण गिरते हुए पिलरों के साथ गंगा के पानी में लगभग 100 फीट ऊंचा उछाल आया. ऐसा लगा मानो सूनामी आया हो. गंगा की लहरें लगभग दो किलोमीटर तक भयानक हिलोरें लेने लगीं. नमामि गंगे घाट पर स्नान कर रहे कांवड़िये जो पानी में उतरे थे, देखते ही देखते भाग खड़े हुए.

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

नये सिरे से बनेगा अगवानी घाट पुल

अब नये सिरे से अगवानी घाट पुल का निर्माण होगा. पुल निर्माण निगम ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि पटना हाइकोर्ट के निर्देश के अनुसार संबंधित एजेंसी को अपने लागत पर नये सिरे से पूर्व में धवस्त पुल का निर्माण कराना है. इस आदेश के आलोक में नया डिजाइन तैयार कराया जा रहा है. इसकी प्रक्रिया पूरे होते ही नये सिरे से पुल का निर्माण आरंभ होगा. निगम ने कहा कि पुल के डिजाइन की जिम्मेवारी एजेंसी की थी. पुल का पहला भाग 30अप्रैल, 2022 को क्षतिग्रस्त हुआ था.इसे तोड़कर हटाने का निर्देश दिया गया था. इसके डिजाइन की जांच आइआइटी रूड़की द्वारा करायी गयी थी. इसके अलावा पुल के सब स्ट्रक्चर एवं फाउंडेशन की भी जांच करायी जा रही है.

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

हटाया जाना था गंगा में गिरा हिस्सा

पुल निर्माण निगम ने कहा कि कि इसी बीच पूर्व में क्षतिग्रस्त हुए भाग के हिस्से जिसे हटाया जा रहा था, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं तेज बहाव होने के कारण शनिवार को क्षतिगस्त हो गया. यह भाग पूर्व के क्षतिग्रस्त भाग, जिसे हटाया जाना था, का ही एक हिस्सा था. पिछले दुर्घटना के बाद इस पुल पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कराया जा रहा है. इस बीच इस तकनीक पर बन रहे पुल का दूसरा भाग चार जून, 2023 को क्षतिग्रस्त हो गया. जांच में इसका डिजाइन त्रुटिपूर्ण पाया गया. इसके चलते पुल का निर्माण कार्य तत्काल बंद कर दिया गया. ठेकेदार को इस तकनीक पर निर्माण किये जा रहे सभी भाग को हटाने का आदेश दिया गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026

Sansad Session: संसद के मानसून सत्र का 88 दिन बाद भी नहीं हुआ सत्रावसान, कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए की गई थी स्थगित

November 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026

Sansad Session: संसद के मानसून सत्र का 88 दिन बाद भी नहीं हुआ सत्रावसान, कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए की गई थी स्थगित

November 9, 2026

Share Market: आईटी कंपनी शेयर में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

November 9, 2026

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group