Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jharkhand Politics: चंपाई को विभीषण बताने पर भाजपा का पलटवार, चाटुकारिता में शब्दों की मर्यादा को भूल गए बन्ना
    Jamshedpur

    Jharkhand Politics: चंपाई को विभीषण बताने पर भाजपा का पलटवार, चाटुकारिता में शब्दों की मर्यादा को भूल गए बन्ना

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : भाजपा ने मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को विभीषण कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि बन्ना गुप्ता अगर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को विभीषण बता रहे हैं तो यह स्पष्ट हो गया कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल रावण राज के समान है. जाने अंजाने बन्ना गुप्ता ने सच्चाई बताते हुए वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार की तुलना रावण राज से कर दी है. चाटुकारिता में बन्ना गुप्ता शब्दों की मर्यादा को भूल गए और कोल्हान के एक जमीन से जुड़े कद्दावर आदिवासी नेता का अपमान कर रहे हैं.

    प्रतुल ने कहा कि इसके पहले भी बन्ना गुप्ता अपनी विवादास्पद कार्यों और टिप्पणियों के कारण जाने जाते रहे हैं.वर्तमान में राज्य में रावण राज जैसे हालात हैं. पिछले पौने 5 वर्षों में 7000 से ज्यादा बेटियों की इज्जत लूटी गई. 7000 से ज्यादा हत्याएं हुई. हजारों लूट और अपहरण की घटनाएं हुईं. विधि व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई. ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सलियों का तांडव हो रहा है. शहरी क्षेत्र में संगठित आपराधिक गिरोह वकील, नेता, पुलिसकर्मी और आम जनों की हत्याएं कर रहे हैं. प्रतुल ने कहा कि इस रावण राज के खात्मे के लिए और धर्म की रक्षा करने के लिए अगर कोई सिस्टम पर प्रश्न खड़ा करता है, जैसा चंपाई सोरेन ने किया तो उनको बन्ना गुप्ता जैसे लोगों के द्वारा टारगेट करवाया जाता है.

    JAMSHEDPUR NEWS: पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का परचम, फुटबॉल में रजत और एथलेटिक्स में कई पदक

    पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, लेकिन कांग्रेस सिर्फ मंत्री पद और ब्रीफकेस के लालच में सत्ता में लगातार बने रहने के लिए सरकार को समर्थन जारी रख रही है. कांग्रेस को बताना चाहिए कि वह कब तक इस रावण राज में कुंभकर्ण बन कर सोई रहेगी? सिर्फ सत्ता और पैसे के लालच में कांग्रेस वर्तमान में कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है. वैसे भी बन्ना गुप्ता तो वैसे मंत्री रहे हैं जिन्होंने अपनी कलम से खुद को कोरोना वॉरियर के रूप में पुरस्कृत किया था. कोल्हान के आदिवासी बेटे का अपमान का फल तो इस पूरे सरकार और सत्ताधारी विधायकों को आगामी विधानसभा चुनाव में चुकाना होगा. सोरेन डायनेस्टी के बाहर का कोई भी आदिवासी नेता फैमिली को पचता ही नहीं है. उस पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आक्रमण शुरू हो जाता है. चंपाई सोरेन प्रकरण में झामुमो के भीतर की घटिया राजनीति पूरे तरीके से जनता के सामने एक्सपोज हो गई है.

    JAMSHEDPUR NEWS: भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, अमरप्रीत सिंह काले बोले—वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Banna forgot the dignity of words in flattery Jharkhand Politics: BJP's retort on calling Champai as Vibhishan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का परचम, फुटबॉल में रजत और एथलेटिक्स में कई पदक

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, अमरप्रीत सिंह काले बोले—वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को जीएम को दिए नियमित सफाई के निर्देश

    August 9, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का परचम, फुटबॉल में रजत और एथलेटिक्स में कई पदक

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, अमरप्रीत सिंह काले बोले—वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को जीएम को दिए नियमित सफाई के निर्देश

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान, MY Bharat युवाओं ने JNAC के साथ मिलकर चलाया जनजागरूकता अभियान

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group