Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
    Bihar

    Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को बताया कि वह राज्यसभा उपचुनाव के लिए इस सप्ताह के अंत में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख कुशवाहा ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर कहा, राज्यसभा की सदस्यता के लिए मेरा नामांकन अब 20 अगस्त को नहीं, बल्कि 21 अगस्त को होगा. बिहार में राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं. उच्च सदन की ये सीट विवेक ठाकुर (भाजपा) और मीसा भारती (राजद) के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं.

    लोकसभा चुनाव में बिहार के लिए राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले के अनुसार, कुशवाहा की पार्टी को संसद में एक सीट और राज्य विधान परिषद में एक सीट मिलनी थी. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख ने काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे थे. इस सीट से भाकपा माले के राजा राम कुशवाहा ने जीत हासिल की और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह (निर्दलीय उम्मीदवार) दूसरे स्थान पर रहे. उपेंद्र कुशवाहा ने 2014 में राजग के उम्मीदवार के रूप में काराकाट सीट जीती थी. बिहार से राज्यसभा की इन दोनों सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. अब तक न तो राजग ने दूसरी सीट के लिए उम्मीदवार का नाम घोषित किया है और न ही बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन ने उपचुनाव के लिए अपने पत्ते खोले हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Politics: Upendra Kushwaha will file nomination papers for Rajya Sabha by-election on August 21
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    TATA WORKES UNION NEWS: बेइज्जत होने के भय से व्हाट्सएप ग्रुप से एग्जिट हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह!

    April 19, 2026

    Bihar CM Oath Ceremony : NDA विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी, नीतीश रहे मौजूद, सरकार बनाने का दावा पेश, आज लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    April 15, 2026

    Bihar Politics : बिहार में नयी सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की तैयारी

    April 13, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group