Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Doctor Rape/Murder Case: CBI ने पूर्व प्राचार्य संदीप घोष पर दर्ज किया एफआइआर
    Crime

    Doctor Rape/Murder Case: CBI ने पूर्व प्राचार्य संदीप घोष पर दर्ज किया एफआइआर

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर संग रेप और मर्डर मामले की जांच कर रही सीबीआइ ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से शनिवार को लगातार 9वें दिन पूछताछ की. जांच एजेंसी के दफ्तर में ही संदीप घोष का पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ. इसके बाद पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ शनिवार को एफआइआर दर्ज कर ली गयी. केंद्रीय एजेंसी ने मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता को लेकर केस दर्ज किया है. बता दें कि कलकत्ता हाइकोर्ट ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच राज्य सरकार द्वारा गठित एसआइटी से सीबीआइ को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था. अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली की याचिका पर निर्देश जारी किये थे. अली ने घोष के कार्यकाल के दौरान मेडिकल कॉलेज में कथित वित्तीय कदाचार की इडी से जांच कराने का अनुरोध किया था.

    कुल छह लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट : डॉक्टर संग रेप-मर्डर करने के आरोपी संजय रॉय समेत सात लोगों का शनिवार को पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया है. इनमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पीड़ित के साथ आठ अगस्त की रात डिनर करने वाले डॉक्टर भी शामिल हैं. हालांकि प्रक्रिया शुरू करने के बाद संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट रविवार के लिए टाल दिया गया. इसके लिए दिल्ली से पॉलीग्राफ विशेषज्ञों का एक दल कोलकाता आया है. 23 अगस्त को सियालदह कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने संजय से पूछा था कि वह टेस्ट के लिए क्यों तैयार हुआ. इसपर संजय ने बताया था कि टेस्ट से साबित होगा कि मैं निर्दोष हूं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBI registers FIR against former principal Sandeep Ghosh Doctor Rape/Murder Case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group