Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur Crime: अब छात्रा से टेंपो चालक ने की गलत हरकत, लोगों में आक्रोश, बेलगाम टेंपो चालकों पर कब कार्रवाई करेगा प्रशासन?
Crime

Jamshedpur Crime: अब छात्रा से टेंपो चालक ने की गलत हरकत, लोगों में आक्रोश, बेलगाम टेंपो चालकों पर कब कार्रवाई करेगा प्रशासन?

News DeskBy News DeskAugust 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के टेंपो चालक ने एक बार फिर शहर को शर्मसार कर दिया है. अब चलती टेंपो में चालक ने छात्रा के साथ गलत हरकत की है. किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी डर गया और उसे मानगो पुल के पास उतारकर भागने लगा. लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा. इस दौरान जुटी भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची मानगो थाना की पुलिस आरोपी को अपने साथ थाना ले गयी. आरोपी टेंपो चालक तैयब अली अपराधी है. वह मानगो जवाहरनगर रोड नंबर- 14 का रहने वाला है. घटना मंगलवार की सुबह करीब पौने आठ बजे की है. घटनास्थल साकची थाना होने के कारण मानगो पुलिस ने गिरफ्तार कर टेंपो चालक तैयब अली को साकची थाना को सुपुर्द कर दिया. गिरफ्तार टेंपो चालक तैयब अली (47) पूर्व में आजादनगर में एक घर में डकैती और दुष्कर्म के मामले में वह जेल जा चुका है. सात साल जेल में रहने के बाद वह बाहर निकला है. इसके अलावा मानगो थाना में आर्म्स एक्ट व रेल थाना में चोरी का केस उस पर दर्ज है. शहर में बिना लाइसेंस के भी कई शातिर अपराधी भी टेंपो चला रहे हैं. वहीं, सुनसान स्थल देखकर आपराधिक घटना को भी अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. शहर के लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और पुलिस को टेंपो चालकों के लाइसेंस की जांच करनी चाहिए.

मानगो में मदरसा में पढ़ाई करने जा रही थी छात्रा

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

टेल्को की 12 वर्षीय छात्रा मानगो में मदरसा में पढ़ाई करने जा रही थी. पिता ने अपने वाहन से उसे टिनप्लेट तक पहुंचाया. इसके बाद उसे टेंपो में बैठा दिया. छात्रा टेंपो से टिनप्लेट से साकची पहुंची. साकची पहुंचने के बाद वह मानगो मदरसा जाने के लिए टेंपो में बैठ गयी. छात्रा टेंपो में अकेली थी. बच्ची को अकेला पाकर चालक ने टेंपो का परदा गिरा दिया. पहले तो छात्रा को जबरन आगे की सीट पर खींचने का प्रयास किया. बाद में उसने टेंपो में ही उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया. मगर इस बीच छात्रा चिल्लाने लगी. उसके चिल्लाने से आरोपी डर गया और मानगो पुल के पास उसे टेंपो से उतार कर फरार हो गया.

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह, आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: छठ-दिवाली पर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, चंडीगढ़ और दिल्ली से पटना, बरौनी व झंझारपुर के लिए चलेंगी 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group