Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Hazaribagh:चंडीगढ़ से बिहार जा रही “40 लाख की शराब हजारीबाग के पदमा में जब्त, एक्सपायरी कोल ड्रिंक्स की बोतल और कुरकुरे पैकेट से छुपाया था कंटेनर में शराब
Headlines

Hazaribagh:चंडीगढ़ से बिहार जा रही “40 लाख की शराब हजारीबाग के पदमा में जब्त, एक्सपायरी कोल ड्रिंक्स की बोतल और कुरकुरे पैकेट से छुपाया था कंटेनर में शराब

News DeskBy News DeskSeptember 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Hazaribagh. कुरकुरे के पैकेट और एक्सपायर्ड कोलड्रिंक्स की बोतलों से छुपाकर बिहार ले जायी जा रही शराब की बड़ी खेप को हजारीबाग पुलिस ने जब्त किया है. एक सूचना पर आबकारी विभाग ने पदमा अलीनगर से शराब लदे दो कंटेनर को जब्त किया. कंटेनर में 550 पेटी मैकडोवेल ब्रांड की शराब थी. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त शिवकुमार साहू ने बताया कि जब्त शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि कंटेनर में एक्सपायरी डेट की कोलड्रिंक्स बोतल और कुरकुरे के पैकेट से शराब की पेटी को छुपाया गया था. तस्कर शराब की पेटी को एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर में रख रहे थे. इसी क्रम में उत्पाद विभाग के अधिकारी छापेमारी कर दोनों कंटेनर को जब्त किया. एक आरोपी महकोल के विनोद कुमार मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

स्थानीय मजदूरों से तस्कर ले रहे थे काम : आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो सितंबर की देर रात सूचना मिली कि पदमा के अलीनगर स्थित खाली जगह पर दो कंटेनर खड़े हैं. जब्त कंटेनर यूपी 32 जेएम 5121 और यूपी 21 सीएन 3039 है. दोनों कंटेनर के चालक फरार हैं. एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर में शराब की पेटी को रखने के लिए स्थानीय मजदूरों को रखा गया था. आरोपी विनोद कुमार मेहता ने मजदूर उपलब्ध कराया था. वह कंटेनर में शराब को रखवा रहा था. इसी क्रम में आबकारी विभाग ने उसे गिरफ्तार किया.

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

शराब बिहार भेजने की थी तैयारी : आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तस्कर यह शराब बिहार ले जाने की तैयारी में थे. जब्त शराब की बोतल के ऊपर पंजाब लिखा है. अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ पंजाब से एक कंटेनर में शराब का उठाव हुआ था. इस कंटेनर से दूसरे कंटेनर में शराब की पेटी रखी जा रही थी. इस कंटेनर से शराब बिहार ले जाने वाले थे. शराब चंडीगढ़ से बिहार भेजी जा रही थी. आरोपी विनोद कुमार मेहता ने बताया कि शराब क मुख्य व्यवसायी राजस्थान बाडमेर के राम सुमेर राम है, जो बिहार के अमीत सिंह के पास शराब भेज रहा था. जबकि कंटेनर मालिक यूपी के अशर अली और संतोष हैं. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group