


Jamshedpur. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश नौ सितंबर को कोल्हान प्रमंडल का दौरा करेंगे. कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 9 सितम्बर को एसिया भवन में संवाद आपके साथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आदित्यपुर पहुचेंगे. यह जानकरी कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का सरायकेला-खरसावां जिला का दौरा ऐतिहासिक होगा. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष संवाद स्थापित करेंगे. संवाद आपके साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभी जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी अग्रणी संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष व चेयरमैन को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी करेंगे.



