Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»JAMSHEDPUR. वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाईयों की मौत, मुआवजे के लिए घंटों सड़क जाम
    Crime

    JAMSHEDPUR. वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाईयों की मौत, मुआवजे के लिए घंटों सड़क जाम

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • जुगसलाई गोलच्क्कर से आदित्यपुर मोड़ तक सड़क के दोनों ओर घंटों लगा रहा जाम 
    • सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान कर चालक को गिरफ्तार करने की मांग 

    जमशेदपुर. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सिग्नल के पास शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान जुगसलाई बलदेव बस्ती निवासी कार्तिक नंदी और आकाश नंदी के रूप में हुई है. दोनों सगे भाई थे. घटना के बाद शनिवार को परिजन बिष्टुपुर थाना पहुंचे और वाहन की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर परिजनों ने बिष्टुपुर-जुगसलाई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए.

    वे 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे. जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद ने मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे समझने को तैयार नहीं हुए. इस दौरान जुगसलाई गोलच्क्कर से आदित्यपुर मोड़ तक सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे स्टेशन जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन सड़क से हट गए. सड़क लगभग एक घंटे तक जाम रही.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    परिजनों के अनुसार, बड़ा भाई कार्तिक भाड़े की कार चलाता था और छोटा भाई ऑटो चलाता था. दोनों शुक्रवार रात को बिष्टुपुर बाजार से खाना लेकर घर लौट रहे थे, तभी सिग्नल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. दोनों को टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया गया. आकाश के इलाज के लिए अस्पताल ने 20 हजार रुपये की मांग की. पैसे की कमी के कारण उसे एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स ले जाते समय आकाश की भी मौत हो गई. परिजनों ने मांग की कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान करे और चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news road blocked for hours demanding compensation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group