Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kharsawan News : हर मोर्चे पर विफल है हेमंत सरकार, चुनाव में जनता सबक सिखायेगी, हरिभंजा सामुदायिक भवन में बोले अर्जुन मुंडा
    Headlines

    Kharsawan News : हर मोर्चे पर विफल है हेमंत सरकार, चुनाव में जनता सबक सिखायेगी, हरिभंजा सामुदायिक भवन में बोले अर्जुन मुंडा

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kharsawan. खरसावां के हरिभंजा सामुदायिक भवन में भाजपा शक्ति केंद्र के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सदस्यता अभियान तेज करने को कहा. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की. अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है. इस राज्य की जनता चाहे वह किसी भी वर्ग की क्यों न हों, सबको हेमंत सरकार ने छलने का काम किया है. उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि जिस तरह से राज्य में विकास की गति बढ़नी चाहिए, वैसे पिछले कुछ वर्षों से नहीं दिख रही है. कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने हमेशा राज्य का विकास, उसकी प्राथमिकताओं और राज्य की जनता की आवश्यकताओं को दरकिनार करने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता इस सरकार को सबक सिखायेगी. अर्जुन मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा. बैठक में मीरा मुंडा, उदय सिंहदेव, जटाशंकर पांडेय समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Arjun Munda Hemant government has failed on every front Kharsawan News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    May 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    May 30, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    May 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त ने किया नीमडीह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज सहित लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का सख्त निर्देश

    May 30, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group