Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Aayushman Bharat Yojna: 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य कवरेज एक सप्ताह के भीतर शुरू होने की उम्मीद
    Headlines

    Aayushman Bharat Yojna: 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य कवरेज एक सप्ताह के भीतर शुरू होने की उम्मीद

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य कवरेज एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाने की उम्मीद है. इस योजना से लगभग छह करोड़ वरिष्ठ नागरिक लाभांवित होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

    सूत्रों के अनुसार शुरुआत में चुनिंदा स्थानों पर प्रायोगिक आधार पर पंजीकरण किया जाएगा और बाद में इसे पूरे देश में विस्तारित किया जाएगा.
    सूत्रों ने बताया कि यह एक ‘एप्लीकेशन’ आधारित योजना है जिसके लिए लोगों को पीएमजेएवाई पोर्टल या आयुष्मान ऐप पर पंजीकरण कराना होगा.
    एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी आय कुछ भी हो इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा.

    सूत्र ने कहा, ‘‘जिन लोगों के पास पहले से आयुष्मान कार्ड है, उन्हें फिर से नए कार्ड के लिए आवेदन करना होगा और अपनी ई-केवाईसी दोबारा पूरी करनी होगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों वाले लगभग साढ़े चार करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को एबी पीएम-जेएवाई के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को- चाहे उनकी आय कुछ भी हो- स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी. आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘इसमें कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है। एक बार ई-केवाईसी हो जाने के बाद, कार्ड उपयोग के लिए शुरू हो जाएगा.

    Jharkhand Student Protest: 14 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों और झारखंड सरकार के डेलिगेशन के बीच हुई मीटिंग, पर आंदोलन अभी जारी रहेगा

    सूत्र ने कहा, ‘अगर राज्य इस योजना का विस्तार या संशोधन करना चाहते हैं, तो यह उन पर निर्भर है. एबी पीएम-जेएवाई के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को स्वयं के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा, जिसे उन्हें 70 वर्ष से कम आयु के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा.

    मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत हैं, वे एबी पीएम-जेएवाई के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे. हालांकि, बयान में कहा गया है कि जो लोग पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे अपनी मौजूदा योजना या एबी पीएम-जेएवाई में से एक चुन सकते हैं.

    Bilaspur Railway News: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! RPF ने वसूला 3.20 लाख जुर्माना, 667 पर FIR

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aayushman Bharat Yojna Health coverage for all senior citizens aged 70 years and above
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Student Protest: 14 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों और झारखंड सरकार के डेलिगेशन के बीच हुई मीटिंग, पर आंदोलन अभी जारी रहेगा

    August 8, 2026

    Bilaspur Railway News: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! RPF ने वसूला 3.20 लाख जुर्माना, 667 पर FIR

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध

    August 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Student Protest: 14 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों और झारखंड सरकार के डेलिगेशन के बीच हुई मीटिंग, पर आंदोलन अभी जारी रहेगा

    August 8, 2026

    Bilaspur Railway News: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! RPF ने वसूला 3.20 लाख जुर्माना, 667 पर FIR

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मेधावियों को किया सम्मानित

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी — सुदेश कुमार महतो, युवा आजसू राज्य अधिवेशन का पहला दिन उत्साहपूर्ण

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group