Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bangladeshi infiltration : कोर्ट में केंद्र के शपथपत्र पर बोला झामुमो – 50 वर्षों में पूरे हिंदुस्तान की डेमोग्राफी बदली है
    Headlines

    Bangladeshi infiltration : कोर्ट में केंद्र के शपथपत्र पर बोला झामुमो – 50 वर्षों में पूरे हिंदुस्तान की डेमोग्राफी बदली है

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. संताल-परगना में घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार की ओर से दाखिल किये गये शपथ पत्र का जिक्र करते हुए झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा का बयान आया है कि डेमोग्राफी चेंज हो गया. जबकि 50 वर्षों में तो रांची समेत पूरे हिंदुस्तान का चेंज हो गया है. भट्टाचार्य झामुमो कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ से या आधार की जो अथॉरिटी है, उसकी तरफ से कहीं गयी बात में इसका जिक्र नहीं है कि बांग्लादेश से कुछ लोग संताल परगना के इलाके में आकर रह रहे हैं. शपथ पत्र में 2011 की जनगणना को एक आधार बनाया गया. उसमें 1961 को बेसलाइन माना गया है, मतलब 50 साल का समय. भट्टाचार्य ने कहा कि मैं रांची के बहुत पुराने वाशिंदे, जिनकी उम्र 97-98 वर्ष की है, से बात कर रहा था. तब उन्होंने कहा कि 1952 से जब एचइसी का निर्माण होना शुरू हुआ, तब से लोग रांची आने लगे. उस वक्त रांची में पूरे जिले की आबादी तीन लाख से भी कम थी और आज रांची शहर की आबादी 35 लाख से ज्यादा है. उस वक्त मूलत: रांची में आदिवासी सबसे बड़ी कम्युनिटी थी और उसके बाद बंगाली थे. लेकिन आज की स्थिति ऐसी है कि बंगाली कम्युनिटी कई कारण से दूसरी सबसे बड़ी कम्युनिटी नहीं है. ये डेमोग्राफी चेंज इन 50 वर्षों में पूरे हिंदुस्तान का हुआ है. जब देश आजाद हुआ था, तब 33 करोड़ लोग थे. आज 150 करोड़ है. ये 75 साल का आंकड़ा है. अब भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है. चूंकि चुनाव सामने आ रहा है भाजपा के पास मुद्दा नहीं रह गया. इसलिए सांप्रदायिक डेमोग्राफी की बात कर रहे हैं.
    सुप्रियो ने कहा कि आप आदिवासी लिखते हैं, तो बताइएगा ना वो सरना है या गैर सरना. ईसाई को अलग से इंडिकेट कर दिया. क्या वो आदिवासी से अलग हो गये. केंद्र सरकार मजाक बना कर रखी है. एनआरसी की बात शपथ पत्र में आता है. उनके सांसद संताल परगना को तोड़ने की बात कहता है. ये खेल हमलोग समझते हैं. ये बहुत खतरनाक खेल है. मैं हाइकोर्ट से विनती करता हूं कि आप इसमें स्वतः संज्ञान लें. कोर्ट की शर्तें पार्टी दफ्तरों में ना लिखी जाये.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladeshi infiltration Demography of entire India has changed in 50 years JMM said on the affidavit of the Center in the court
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group