Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»PM House: प्रधानमंत्री के आवास में बछिया का जन्म, ‘दीपज्योति’ रखा नाम, पीएम मोदी ने किया दुलार
    National

    PM House: प्रधानमंत्री के आवास में बछिया का जन्म, ‘दीपज्योति’ रखा नाम, पीएम मोदी ने किया दुलार

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024Updated:September 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में एक नयी सदस्य-बछिया का आगमन हुआ है जिसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा गया है. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए सूचना दी कि 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवासीय परिसर में ‘गौ माता’ ने एक बछिया को जन्म दिया है. उन्होंने अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते हुए अपना एक वीडियो भी साझा किया. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है – ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’. लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है.’ उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक ‘नव वत्सा’ को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है.’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘7, लोक कल्याण मार्ग में एक नयी सदस्य! दीपज्योति वाकई बहुत प्यारी है.’ प्रधानमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते दिख रहे हैं. ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री बछिया को अपने आवास ले जाते हुए, घर के मंदिर में उसके साथ बैठते हुए और उसे बगीचे में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

    Bilaspur Railway News: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! RPF ने वसूला 3.20 लाख जुर्माना, 667 पर FIR
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A calf was born in the Prime Minister's residence PM House
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :विशाल तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां हुई तेज, 9 अगस्त को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

    August 6, 2026

    RBI Dicision: आरबीआई ने नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा

    August 5, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 300 अंक से अधिक उछला

    August 5, 2026
    Recent Post

    Bilaspur Railway News: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! RPF ने वसूला 3.20 लाख जुर्माना, 667 पर FIR

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मेधावियों को किया सम्मानित

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी — सुदेश कुमार महतो, युवा आजसू राज्य अधिवेशन का पहला दिन उत्साहपूर्ण

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सावन के दूसरे सोमवार पर एग्रिको में भक्ति का महाकुंभ, दीपक लख्खा और स्नेहा सिंह राजपूत की भजन संध्या 10 अगस्त को

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group