Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Politics: फिर ठगे गए आदिवासी, मोदी ने नहीं की सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा : डॉ अजय कुमार
    Headlines

    Jamshedpur Politics: फिर ठगे गए आदिवासी, मोदी ने नहीं की सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा : डॉ अजय कुमार

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • गृह मंत्रालय के पास नहीं है बंगलादेशी घुसपैठियों का रिकार्ड, झूठ बोल रहे है मोदी

    Jamshedpur. पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आदिवासियों को विश्वास था कि शायद नरेंद्र मोदी परिवर्तन रैली में सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा करेंगे. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा नहीं की. जिससे एक बार फिर झारखंड की आदिवासियों को निराशा हुई. पिछले कई वर्षों से आदिवासी समुदाय अपने सांस्कृतिक और धार्मिक आजादी की प्रतिक सरना धर्म कोड को लागू करने के लिए आंदोलन कर रहे है. दो वर्ष पूर्व हेमंत सरकार ने सरना धर्म कोड से संबंधित विधेयक पास कर केंद्र को भेज दिया. लेकिन मोदी सरकार इस ओऱ ध्यान ही नहीं दे रही है.

    आदिवासियों की हमदर्द बनने का नाटक कर रही भाजपा की पोल खुल गई. झारखंड में आ कर भी मोदी ने सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा नहीं की. रविवार को प्रेस बयान जारी कर डॉ अजय कुमार ने जमशेदपुर में आयोजित परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झूठ बोलने में प्रधानमंत्री को महारत हासिल है. भारत के पहले प्रधानमंत्री है जिनके नाम लगातार झूठ बोलने के रिकार्ड दर्ज है. उन्होंने कहा कि जब गृह मंत्रालय के पास झारखंड में घुसपैठियों का कोई आकड़ा नहीं है तो फिर किस आधार पर मोदी ने कहा कि घुसपैठी आदिवासियों की जमीन हड़पने की बातें कहीं. उन्हें झारखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने कहा कि मोदी और बीजेपी के नेता लगातार बंगलादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़पने का झुठा प्रचार कर रहे हैं. जबकि 12 सितंबर को गृह मंत्रालय द्वारा रांची हाईकोर्ट में जमा किए गए शपथ पत्र में साफ कहा गया है कि झारखंड में आदिवासियों से विवाह कर उनकी जमीन हड़पने से संबंधित कोई आकड़े गृह मंत्रालय के पास नहीं है. डॉ अजय कुमार ने कहा कि 24 वर्ष में सबसे ज्यादा लगभग 14 वर्ष से ज्यादा समय तो भाजपा ने झारखंड में शासन किया है. फिर किस मुंह से मोदी इंडिया गठबंधन पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रहे है. आज देश के सभी बड़े भ्रष्टाचारी नेता भाजपा में हैं. मोदी को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur politics Modi did not announce implementation of Sarna Dharma Code: Dr Ajay Kumar Tribals cheated again
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group