Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रांची में भारी बारिश के कारण एनएच-75 पर बना पुल बहा
    Headlines

    रांची में भारी बारिश के कारण एनएच-75 पर बना पुल बहा

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण एनएच-75 पर मांडर में बना डायवर्सन बह गया. लगातार तीन दिनों की बारिश से मुरगू नदी का पानी सड़क पर बहने लगा. इसके कारण डायवर्सन को भी काफी नुकसान हुआ. लगातार तीन दिनों की बारिश से मुरगू नदी का पानी सड़क के उपर से बहने लगा जिस वजह से डायवर्सन को भी काफी नुकसान हुआ है.

    डायवर्सन के बहने की वजह से एनएच-75 में आवागमन फिर से ठप हो गया है. बुधवार सुबह से ही इसे फिर से बनाने की कार्रवाई तेज की गयी है. एनएचएआई के परियोजना निदेशक एकता कुमारी ने बताया कि कई दिनों की लगातार पानी का दवाब डायवर्सन झेल नहीं पाया कई जगह यह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसे अब बनाने का कार्य किया जा रहा है.

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    उन्होंने बताया कि शाम तक इसे दुरूस्त करा लिया जायेगा. साथ ही बताया कि नदी का पानी के अलावा चेकडैम का भी पानी यहां पर छोड़ दिया जाता है, जिस वजह से काफी दवाब होने की वजह से डायवर्सन को नुकसान हुआ. विगत माह भी बारिश की वजह से वहां का डायवर्सन बह गया था. एनएचएआई के अधिकारियों ने तीन दिनों में इसे बनाया था. इस वजह से प्रशासन ने रूट भी डाईवर्ट किया हुआ था.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    एनएच-75 में मुरगू के पास बने डायवर्सन के बह जाने की वजह से एनएच-75 में आवागमन प्रभावित हो गया है. प्रशासन व एनएचएआई इसे बनवाने का काम कर रहा है. ऐसे में रातू के काठीटांड चौक पर ही बैरकेडिंग लगा दिया गया है, जिन्हें मांडर-ब्रांबे से आगे जाना है उन्हें कांठीटांड चौक से ही बायें वाहन घुमाकर सिमलिया होते हुए बांब्रे की ओर जाना होगा. इस रूट से भारी वाहनों का भी आवागमन कराया जा रहा है. इसी तरह से कुडू-बिजुपाड़ा से आने वाले वाहन भी इसी रास्ते का उपयोग कर रहे हैं. एनएचएआई ने मुरगू में पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया है. भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को इसका प्रस्ताव भेजा है. इसकी समीक्षा की जा रही है. वहां से स्वीकृति मिलते ही इसे बनाया जायेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026
    Recent Post

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 26, 2026

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group