Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»घाटशिला : भारी बारिश से स्वर्णरेखा नदी उफान पर, गालूडीह बराज डैम के आठ गेट खोले गए, ग्रामीण अलर्ट
    Headlines

    घाटशिला : भारी बारिश से स्वर्णरेखा नदी उफान पर, गालूडीह बराज डैम के आठ गेट खोले गए, ग्रामीण अलर्ट

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. राज्य में तीन दिनाें से हाे रही भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी उफना गई है. नदी का लगातार जल स्तर बढ़ने से गालूडीह बराज डैम के 18 गेट में से 8 गेट बुधवार को खोल दिया गया है.

    गालूडीह बराज डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि आठ गेट खोलकर नदी के पूर्व दिशा में बराज डैम से 6000 क्यूमेक्स पानी लगातार छोड़ा जा रहा है. पानी छोड़ने के साथ ही परियोजना पदाधिकारी ने नदी तटवर्ती गांवों को अलर्ट कर दिया है. उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण चांडिल और गाजिया डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है. इससे गालूडीह बराज डैम का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. जलस्तर बढ़ने के कारण ही 16 सितंबर को 10 गेट खोल कर 4,800 और 17 सितंबर को 15 गेट खोल कर 7,500 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा गया. बुधवार को जलस्तर कम होने से 8 गेट खोल कर नदी अब 6000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. बराज डैम से मुख्य दायी नहर में अभी 15 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी प्रदूषित हुआ है. साथ ही मछलियां मर रही हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उल्लेखनीय है कि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके किनारे बसे चित्रेस्वर, रांगुनिया, पचंदो आदि गांवों में धान की फसल बर्बाद होने के आसार हैं. वहीं, कुमार डुबि पंचायत लोग घरों में कैद रहने के लिए विवश हैं. इस गांव में रहने वाले खाना खाने के लिए तरस रहे हैं. इस गांव में हर वर्ष तेज बारिश होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार के संकटों का सामना करना पड़ता है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    eight gates of Galudih Barrage Dam were opened Ghatshila: Due to heavy rains Swarnarekha river is in spate villagers were alert
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group