Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Train Accident: उत्तर प्रदेश के रामपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश, रेल पटरी पर मिला टेलीफोन तार लगाने वाला खंभा, बाल-बाल बची ट्रेन
Headlines

Train Accident: उत्तर प्रदेश के रामपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश, रेल पटरी पर मिला टेलीफोन तार लगाने वाला खंभा, बाल-बाल बची ट्रेन

News DeskBy News DeskSeptember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi.. उत्तर प्रदेश के रामपुर में बलवंत एन्क्लेव कॉलोनी के पास अराजक तत्वों ने रेल की पटरी पर टेलीफोन तार लगाने में इस्तेमाल होने वाला एक पुराना खंभा रख दिया हालांकि ट्रेन चालक के आपातकालीन ब्रेक लगाने से हादसा टल गया. रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना बुधवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर से लगभग 43 किलोमीटर दूर रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास हुई. रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्रेन पलटाने की कोशिश की आशंका जताते हुए कहा, 18 सितंबर को रात 10 बजकर 18 मिनट पर ट्रेन संख्या 12091 के लोको पायलट ने रुद्रपुर सिटी के स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि उसे बिलासपुर रोड और रुद्रपुर सिटी के बीच ट्रैक पर छह मीटर लंबा लोहे का खंभा मिला है. प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेन संख्या 12091 देहरादून एक्सप्रेस के ‘लोको पायलट (चालक)’ ने पटरी पर एक खंभा पड़ा देखा और मुस्तैदी दिखाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगा दिये, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन रूक गयी. इसके बाद चालक ने रेल अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया. रूद्रपुर सिटी सेक्शन के रेलवे इंजीनियर राजेंद्र कुमार की शिकायत पर रामपुर के राजकीय रेलवे पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

मुकदमे के मुताबिक, खंभे को देखते ही लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और खंभे को हटाने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया. खंभे के कारण ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका थी. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और पुलिस चौकी के कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. फर्रुखाबाद में 24 अगस्त को इसी तरह की एक घटना में कासगंज-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर भटासा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर मोटी लकड़ी रख दी थी, जिससे टकराने की वजह से एक पैसेंजर ट्रेन को रोका गया था.

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026

Jamshedpur: 108 एंबुलेंस चालक हड़ताल पर गए, दिनभर परेशान रहे मरीज, अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी चेतावानी

October 17, 2026
Recent Post

Saraikela: JLKM के ईचागढ़ के नेता बाजार में 500-500 के नकली नोट चलाने के आरोप में गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीटा, पकड़कर पुलिस के हवाले किया

October 17, 2026

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group