Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»भौरों के हमले से मां और दो बेटियों समेत चार की मौत, बच्चों के साथ चुआं पर नहाने गयी थी, वहीं भौरों के झुंड ने कर दिया हमला
    Headlines

    भौरों के हमले से मां और दो बेटियों समेत चार की मौत, बच्चों के साथ चुआं पर नहाने गयी थी, वहीं भौरों के झुंड ने कर दिया हमला

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हरदाग स्थित गड़हाटोली गांव में शनिवार को भौरों के हमले से एक महिला और उसकी दो बेटियों समेत चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में कर्रा प्रखंड के कोसांबी गांव निवासी सुनील बारला की पत्नी ज्योति गाड़ी (24), उसकी बेटी मोनिका बारला (पांच वर्ष) व मनीता बारला (एक वर्ष) और गड़हाटोली में रहनेवाला उसका रिश्तेदार रोहन गाड़ी (आठ वर्ष) शामिल है. जानकारी के अनुसार, ज्योति गाड़ी अपने दोनों बच्ची को लेकर हरदाग के गड़हाटोली स्थित मायके गयी थी. शनिवार को महिला अपनी बच्चियों को लेकर गड़हाटोली स्थित चुआं के पास नहाने गयी थी. इसी दौरान चुआं के पास अचानक भौरों का झुंड ने सभी पर हमला कर दिया.

    महिला बच्चों को लेकर भाग रही थी, लेकिन पीछे से भौरे डंक मार रहे थे. स्थिति देख ग्रामीण दौड़ते हुए पहुंचे और कंबल व चादर से चारों को बचाया. घायल स्थिति में सभी को घर लाया गया. घर में बच्ची मोनिका बारला और मुनिया बारला की मौत हो गयी. बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ज्योति गाड़ी और बालक को रिम्स पहुंचाया गया. वहां से दोनों को तुपुदाना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. शोक के बीच रविवार को महिला समेत दोनों बच्चों के शवों को कर्रा स्थिति कोसांबी गांव लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. वहीं, बालक के शव को अंतिम संस्कार हरदाग में किया गया.

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Four people including a mother and two daughters died in a bee attack. They had gone to a well with their children to take a bath when a swarm of bees attacked them.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026
    Recent Post

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 26, 2026

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group