


Chaibasa .जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम) विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. इसमें आगामी 30 सितंबर होने वाली परिर्वतन यात्रा की तैयार पर चर्चा की गयी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे. मनोहरपुर में उनका स्वागत किया जायेगा. मनोहरपुर से परिर्वतन यात्रा शुरू होगी. इसके बाद गुवा, बड़ाजामदा, नोवामुंडी, कोटगढ़ आदि स्थानों पर स्वागत किया जायेगा. जगन्नाथपुर में सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में गुवा, किरीबुरु, बड़ाजामदा से 1000 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे.



