Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News : चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए बनेगा टास्क फोर्स, स्वास्थ्य मंत्री के साथ आइएमए व झासा के प्रतिनिधियों की बैठक में हुआ निर्णय
    Headlines

    Jamshedpur News : चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए बनेगा टास्क फोर्स, स्वास्थ्य मंत्री के साथ आइएमए व झासा के प्रतिनिधियों की बैठक में हुआ निर्णय

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2024Updated:September 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. डॉक्टरों की समस्याओं को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची स्थित अपने कार्यालय में आइएमए व झासा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. बैठक में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स बनाने, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 50 बेड तक के अस्पतालों को मुक्त करने पर सहमति बनी. जल्द ही इसको लेकर विभाग के द्वारा पत्र जारी किया जायेगा. वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नेशनल टास्क फोर्स के गठन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधि को सम्मिलित करने पर सहमति बनी. श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों के टीए व डीए का अलग से आवंटन देने पर विचार करने की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा की गयी. राज्य, जिला, अनुमंडल स्तरीय जो भी समिति बनायी जायेगी, उसमें पूर्व की तरह आइएमए के प्रतिनिधि भी एक सदस्य होंगे. महिला चिकित्सकों की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्णय लेने पर सहमति बनी. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम के एमडी अबू इमरान और रिम्स के निदेशक सहित आइएमए एवं झासा झारखंड के अलावे विभिन्न चिकित्सक संगठनों के लोग उपस्थित थे.

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    decision taken in the meeting of IMA and Jhasa representatives with the Health Minister Jamshedpur News: Task force will be formed for the safety of doctors
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस

    August 6, 2026

    Dhanbad NEWS: श्रावणी मेला यात्रियों के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, चंद्रपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प बूथ शुरू

    August 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL सीनियर जीएम को सौंपा ज्ञापन, लंबित विकास कार्यों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

    August 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस

    August 6, 2026

    Dhanbad NEWS: श्रावणी मेला यात्रियों के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, चंद्रपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प बूथ शुरू

    August 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL सीनियर जीएम को सौंपा ज्ञापन, लंबित विकास कार्यों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

    August 6, 2026

    Jamshedpur News: ‘श्रीनाथ शंखनाद 2026’ के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ आगाज़

    August 6, 2026

    Jamshedpur News :विशाल तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां हुई तेज, 9 अगस्त को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

    August 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group