Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kumbh Mela: कुंभ मेला को लेकर रेलवे ने 992 विशेष ट्रेनें चलाने की बनायी योजना, 30 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बैठक
    Headlines

    Kumbh Mela: कुंभ मेला को लेकर रेलवे ने 992 विशेष ट्रेनें चलाने की बनायी योजना, 30 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बैठक

    News DeskBy News DeskSeptember 30, 2024Updated:September 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए व्यापक व्यवस्था करने पर काम कर रहा है और जनवरी में प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम के लिए 992 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बना रहा है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, विशेष रेलगाड़ियां चलाने के अलावा मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण और उन्नयन के लिए 933 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं. इसके अलावा प्रयागराज मंडल और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेनों की सुचारू आवाजाही के लिए 3,700 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे पटरियों का दोहरीकरण तेजी से किया जा रहा है.

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और दो रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और वी सोमन्ना ने 12 जनवरी से शुरू होने वाले कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठकें कीं. अधिकारी ने कहा, वे तैयारी गतिविधियों का जायजा लेने के लिए उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर पूर्वी रेलवे जैसे संबंधित जोन के महाप्रबंधकों सहित वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंस भी करते हैं. अधिकारी के अनुसार, प्रयागराज, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय और लखनऊ जैसे संबंधित रेलवे मंडलों के मंडल प्रबंधक भी विभिन्न विकास कार्यों पर नियमित अपडेट प्रदान करने के लिए इन बैठकों में भाग लेते हैं. इस आयोजन में 30 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, इसलिए रेल मंत्रालय ने प्रयागराज के लिए विभिन्न शहरों से 6,580 नियमित ट्रेनों के अलावा 992 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है.

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    30 to 50 crore devotees expected to arrive Kumbh Mela: Railways plans to run 992 special trains for Kumbh Mela Railway Minister Ashwini Vaishnav held a meeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group