Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kharsawan News: कुचाई की पाहाड़ियों के बीच बसे कोर्रा में लगा जनता दरबार, विधायक व डीसी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
    Headlines

    Kharsawan News: कुचाई की पाहाड़ियों के बीच बसे कोर्रा में लगा जनता दरबार, विधायक व डीसी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    News DeskBy News DeskSeptember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kharsawan. कुचाई की पहाड़ियों के बीच बसे कोर्रा गांव में रविवार को जनता दरबार लगा. इसमें उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, विधायक दशरथ गागराई समेत जिला के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान को भरोसा दिया. सभी बाइक से करीब आठ किमी की दूरी तय कर कोर्रा गांव पहुंचे. कोर्रा गांव तक पहुंचने के लिये पक्की सड़क नहीं है. जंगल के पगडंडियों से होते हुए यहां सिर्फ पैदल या दोपहिये वाहनों से ही पहुंचा जा सकता है. जनता दरबार के दौरान विधायक दशरथ गागराई व उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने जमीन पर बैठ कर ग्रामीणों के साथ संवाद किया. ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. साथ ही समाधान भी बताये.

    इस दौरान एसडीओ सदानंद महतो, बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ अनंत शयन मविश्वकर्मा, बिजली विभाग के विशाल कुमार मौजूद रहे. उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने रोलाहातु पंचायत के गांवों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तेजी लाने की बात कही. सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ तरीके से लोगों तक पहुंचे, ऐसी व्यवस्था की जा रही है. मंईयां सम्मान योजना से कोई भी योग्य लाभुक वंचित न तो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है. ग्रामीण जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठायें. विधायक ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के गांवों की समस्याओं काे प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है. क्षेत्र में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में काम हो रहा है. आने वाले समय में बची सड़कों को भी दुरुस्त किया जायेगा.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kharsawan News: Janta Darbar held in Korra MLA and DC heard the problems of the villagers situated between the hills of Kuchai
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group