Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»बोकारो में अबुआ आवास के एवज में घूस लेता मुखिया पति रंगे हाथों गिरफ्तार
    Crime

    बोकारो में अबुआ आवास के एवज में घूस लेता मुखिया पति रंगे हाथों गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बोकारो. बेरमो के नावाडीह प्रखंड के चपरी पंचायत की मुखिया आरती देवी के पति सुंदर महतो को एसीबी धनबाद की टीम ने शुक्रवार को नावाडीह बैक आंफ इंडिया शाखा परिसर से दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मुखिया पति ने पंचायत के नवाटांड के लाभुक धुजा सिंह की पत्नी से अबुआ आवास योजना के एवज में तीस हजार रिश्वत की मांग की थी, जिसकी पहली किस्त की राशि दस हजार दी थी.

    इससे पूर्व लाभुक ने धनबाद एसीबी की टीम से लिखित शिकायत की थी. एसीबी की टीम ने जांच-पड़ताल कर आज जाल बिछाकर गिरफ्तार कर धनबाद ले गई. जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार राज्य में आवास विहीन लाभुक को पक्का मकान देने का वादा को पूरा करते हुए तीन कमरों वाले अबुआ आवास योजना चला रही है, जिसके तहत लाभुक को दो लाख रुपये किस्तवार बैंक खाते में भेजी जाती है. साथ ही मनरेगा योजना से लगभग बीस हजार मजदूरी दर में भुगतान की जाती है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    प्रखंड कार्यालय से संचालित इस योजना में लाभुक को प्रथम किस्त में तीस हजार व द्वितीय किस्त मे पचास हजार का भुगतान किया जा चुका है, जिसे लेकर मुखिया पति व वार्ड नम्बर दो के सदस्य ने तीस हजार की रिश्वत की मांग लाभुक से की थी. शुक्रवार को लाभुक दस हजार रुपये बैंक से निकालकर देने का वादा करने पर मुखिया पति व वार्ड सदस्य नावाडीह आए थे, जहां एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे लेकर नावाडीह थाना पहुंची व आवश्यक कार्रवाई के बाद धनबाद ले गई.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    उल्लेखनीय है कि पिछले महीने नावाडीह प्रखंड के वाराडीह पंचायत के रोजगार सेवक धर्मवीर कुमार का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद बोकारो उपायुक्त ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया था. इसके बावजूद आवास के नाम पर रिश्वत का खेल थम नहीं रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    In Bokaro the Mukhiya's husband was arrested red handed while taking bribe in lieu of Abua housing
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group