Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand:मधु कोड़ा,भानु प्रताप शाही और कमलेश सिंह के बाद क्या हरिनारायण राय और एनोस एक्का को भी मिलेगा बीजेपी से मौका ?भाजपा के चुनावी अभियान में “दाग अच्छे है” वाली कहावत चरितार्थ !
    Headlines

    Jharkhand:मधु कोड़ा,भानु प्रताप शाही और कमलेश सिंह के बाद क्या हरिनारायण राय और एनोस एक्का को भी मिलेगा बीजेपी से मौका ?भाजपा के चुनावी अभियान में “दाग अच्छे है” वाली कहावत चरितार्थ !

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2024Updated:October 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : झारखंड की राजनैतिक गतिविधियां दिन ब दिन रंग बदल रही है। एक ओर जहां सत्ताधारी झामुमो सहयोगियों के साथ नित नई योजनाओं के शिलान्यास और उदघाटन के साथ विपक्ष को चुनौती दी रही है तो दूसरी ओर भाजपा और उसके सहयोगी सीटों के बंटवारे के बीच प्रत्याशियों की घोषणा की तैयारी में है।

    इधर झामुमो से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को तोडऩे के बाद झारखंड के एक और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उसके बाद मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रहे एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री कमलेश सिंह को भाजपा में शामिल कर नए सिरे से भ्रष्टाचार पर वार कर रही है।

    भाजपा पूर्व में भी मघु कोड़ा सरकार में मंत्री रहे भानु प्रताप शाही को भाजपा में शामिल कराने में सफल रही हैं l मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भानु प्रताप शाही और कमलेश सिंह के नामों की चर्चा आमतौर पर भष्टाचार से जुड़े मामलों में होती रही है। अब पत्नी गीता कोड़ा के पीछे-पीछे मधु कोड़ा भी भाजपा में शामिल हुए तो लोगों का आश्चर्य बढना ही था और उस पर पीएम मोदी के मंच से भ्रष्टाचार के खिलाफ हमले के दौरान मधु कोड़ा की मौजूदगी बेहद रोचक थी।

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    भानु प्रताप शाही, मधु कोड़ा और अब उसके बाद कमलेश सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर विरोधी खूब चुटकी ले रहे हैं। विरोधी ही नहीं भाजपा के अंदरखाने भी आवाज उठने लगी है कि जब भानु प्रताप शाही,मधु कोड़ा और कमलेश सिंह को शामिल कर ही लिया गया है तो लगे हाथ हरिनारायण राय और एनोस एक्का को भी एक मौका क्यों न दे दिया जाएl
    सीटें बढ़ाने के लिए यदि मुंह से भ्रष्टाचार का विरोध करना है और भ्रष्टाचारियों का अलिं* गन खुल कर करना हो तो एक्का और राय में किया कमी है।
    हालांकि दोनो नेता सजायफ्ता है लेकिन नए दौर की राजनीति में परिवार के अन्य सदस्यों को मौका तो दिया ही जा सकता है। भाजपा से वर्षों से जुडे कई कार्यकर्ता पार्टी के मौजूदा हालात से बेहद चिंतित है और दबी जुबान से कहने भी लगे हैं कि यदि सीट जीतने का पैमाना ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में सत्ता में काबिज हेमंत सरकार को रोकना मुश्किल हो जाएगा।

    वहीं विरोधी कह रहे हैं कि भाजपा का चुनावी अभियान वाशिंग मशीन से प्रेरित है जिसमें दाग अच्छे हैं वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    Kumar Manish,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bhanu pratap sahi bjp Jamshedpur Jharkhand jharkhand be satta panne ke liye daag ache hai wali kahawat hogi charitarth jharkhand latest political news kamlesh singh ke baad ennos ekka aur harinarayan rai bhi aange bjp me ? madhu kora
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026
    Recent Post

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026

    Indian Railways:शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC-3 कोच, इन तारीखों में यात्रियों को मिलेगा लाभ

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : XLRI में डॉक्टोरल शोधार्थियों के लिए Journal of Management Studies प्रकाशन कार्यशाला आयोजित

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group