Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand DGP: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति मामले में एक सप्ताह का समय दिया, अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को
    Headlines

    Jharkhand DGP: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति मामले में एक सप्ताह का समय दिया, अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो सरकार द्वारा कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की ‘‘तदर्थ’’ नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार को राज्य सरकार को एक सप्ताह का समय दिया. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ नरेश मकानी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने राज्य में शीर्ष पुलिस अधिकारी की नियुक्ति पर शीर्ष अदालत द्वारा पारित आदेशों की जानबूझकर अवज्ञा करने के लिए प्रतिवादियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई का अनुरोध किया है.

    याचिका पर सुनवाई के समय झारखंड सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता माधवी दीवान ने अदालत से अनुरोध किया कि मामले की सुनवाई एक सप्ताह के भीतर की जाए, अन्यथा प्रतिवादियों के लिए ‘मिशन पूरा’ हो जाएगा.

    NEET Paper Leak: नीट पेपर की छपाई से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रिया का ब्योरा सुप्रीम कोर्ट को देगा केंद्र

    मामले में अगली सुनवाई 21 अक्टूबर, 2024 को होगी. शीर्ष अदालत ने छह सितंबर को राज्य सरकार और गुप्ता से याचिका पर जवाब मांगा था जिसमें शीर्ष अदालत के 2006 के फैसले और उसके बाद के निर्देशों का पालन न करने का आरोप लगाया गया था. फैसले के तहत संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा राज्य के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन वरिष्ठतम अधिकारियों की सूची में से चयन सहित कई प्रक्रियाओं पर विचार करना अनिवार्य किया गया था. दीवान ने कहा था कि 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्ता की (कार्यवाहक डीजीपी के रूप में) नियुक्ति 2006 के प्रकाश सिंह फैसले और उसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है.

    Tata Project टाटा प्रोजेक्ट्स के नए प्रबंध निदेशक बने सुकुमार हेब्बार, राम मंदिर और कर्तव्य भवन जैसी परियोजनाओं में किया था नेतृत्व

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand DGP: Supreme Court gives one week's time to Jharkhand government in the appointment case of acting DGP Anurag Gupta next hearing on October 21
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Paper Leak: नीट पेपर की छपाई से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रिया का ब्योरा सुप्रीम कोर्ट को देगा केंद्र

    August 4, 2026

    Tata Project टाटा प्रोजेक्ट्स के नए प्रबंध निदेशक बने सुकुमार हेब्बार, राम मंदिर और कर्तव्य भवन जैसी परियोजनाओं में किया था नेतृत्व

    August 4, 2026

    Gangster Encounter: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर पर उठे सवाल? रिश्तेदारों का आरोप, ‘फर्जी मुठभेड़’ कर मारा गया

    August 4, 2026
    Recent Post

    NEET Paper Leak: नीट पेपर की छपाई से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रिया का ब्योरा सुप्रीम कोर्ट को देगा केंद्र

    August 4, 2026

    Tata Project टाटा प्रोजेक्ट्स के नए प्रबंध निदेशक बने सुकुमार हेब्बार, राम मंदिर और कर्तव्य भवन जैसी परियोजनाओं में किया था नेतृत्व

    August 4, 2026

    Gangster Encounter: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर पर उठे सवाल? रिश्तेदारों का आरोप, ‘फर्जी मुठभेड़’ कर मारा गया

    August 4, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में गोलीकांड के घायल आफताब की कोलकाता में मौत, लोगों का फूटा गुस्सा, घेरा थाना, सड़क जाम, विरोध प्रदर्शन

    August 4, 2026

    Share Bazar: नयी नीलामी प्रणाली की शुरुआत के बीच शेयर बाजार में मिला-जुला रुख, Sensex चढ़ा, मुनाफे में चल रहे टाटा स्टील के शेयर

    August 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group