Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मतदान केंद्रों पर जाने में अक्षम वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं का 12 डी फॉर्म अवश्य भरवायें : के. रवि कुमार
    Headlines

    मतदान केंद्रों पर जाने में अक्षम वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं का 12 डी फॉर्म अवश्य भरवायें : के. रवि कुमार

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • -मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिले के पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन में सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों एवं निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों का पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराना सुनिश्चित कराया जाना है. इसके लिए सभी आवश्यक सेवाओं के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सूची मंगवा लें. वह गुरुवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिले के पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे.

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान केंद्र तक जाने में अक्षम 85 वर्ष से अधिक अथवा दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान के लिए फॉर्म 12 डी उपलब्ध करा दें. उन्होंने कहा कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही पोस्टल बैलेट के फॉर्म का आवंटन संबंधित मतदाताओं तक कराने का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिशा निर्देश है. इसका अनुपालन करते हुए ससमय सभी संबंधितों तक इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराएं.

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने सभी जिलों के पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आज गुरुवार को ही देर शाम तक पोस्टल बैलेट संबंधी सभी औपचारिकताओं को पूरा कर रिपोर्ट करें. उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पोस्टल बैलेट से मतदान करने की अहर्ता रखने वाले कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहने पाएं.

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओएसडी गीता चौबे सहित पोस्टल बैलेट प्रभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Make sure that the 12D form of elderly and handicapped voters who are unable to go to the polling booth is filled: K. Ravi Kumar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group