Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»झामुमो ने झारखंड में बने एनडीए गठजोड़ पर जमकर साधा निशाना, बोले सुप्रियो – कॉरपोरेट लूट के लिए भाजपा ने बनाया गठजोड़
    Bihar

    झामुमो ने झारखंड में बने एनडीए गठजोड़ पर जमकर साधा निशाना, बोले सुप्रियो – कॉरपोरेट लूट के लिए भाजपा ने बनाया गठजोड़

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड में बने एनडीए गठजोड़ पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज झारखंड में लूट, समाज को बांटने, समाज में जहर घोलने, जाति-धर्म की फसाद खड़ा करने के लिए एक नापाक गठजोड़ का स्वरूप दिखा.

    उन्होंने आजसू पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पिछली बार गांव की सरकार बनाने निकले थे, अब सरकार बदलने के लिए वह पार्टी दस पर आकर अटक गयी. अब सरकार बदलने के लिए पता नहीं 10 में एक सीट भी जीत पाएंगे या नहीं, यह तो 23 नवंबर को पता चल पाएगा. उन्होंने कहा कि जिसकी बदौलत केंद्र में सरकार है, वह दो सीट पर आकर सिमट गए. एक केंद्रीय मंत्री एक सीट के लिए याचना करते रहे. मगर झारखंड में यह गठजोड़ नहीं चलेगा, आगामी 13 एवं 20 नवंबर को झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, किसान, युवा, ग्रामीण, महिला ऐसी चोट करेंगे कि यह लोग डबल डिजिट में भी नहीं आ पाएंगे. रही बात भाजपा की तो यहां पर कॉरपोरेट लूट के लिए यह गठजोड़ उसने बनाया है.

    TATA Steel Colours: टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों का वेतन समझौता संपन्न, CTC में अधिकतम 21,200 रुपये की बढ़ोत्तरी

    भट्टाचार्य शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि आज जो लोग झामुमो में आए वह एक बानगी थी. अभी तो इनके कैंडिडेट आने बाकी हैं, सूची जारी होते ही तबाही मचेगी. एक नहीं हजारों हमारे दल से संपर्क में हैं. हमने कहा दिया है कि अभी नो एंट्री, पहले पश्चताप करो, फिर संघर्ष करो तब ही मिलेगी एंट्री. उन्होंने कहा कि उनके पार्टी में आज दो दलित नेता शामिल हुए. उन्होंने कहा कि वो जहां थे, वहां न तो उन्हें बोलने की आजादी थी, ना अपने लोगों के लिए कुछ करने की. वे लोग घुटन महसूस कर रहे थे. इससे पता चलता है कि भाजपा एवं उनके सहयोगी दलों में आदिवासी, दलित और वंचित समाज के लोगों की क्या स्थिति है, क्या सोच है. उन्होंने कहा कि शहीदों के शहादत पर इस राज्य का गठन हुआ है. इस राज्य को लूटने नहीं दिया जायेगा.

    Jamshedpur: जुगसलाई थाना के समीप ऑटो और बाइक के बीच टक्कर,हादसे में बाल बाल बच गए स्कूली बच्चे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JMM fiercely targets NDA alliance formed in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    TATA Steel Colours: टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों का वेतन समझौता संपन्न, CTC में अधिकतम 21,200 रुपये की बढ़ोत्तरी

    August 4, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई थाना के समीप ऑटो और बाइक के बीच टक्कर,हादसे में बाल बाल बच गए स्कूली बच्चे

    August 4, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में आदिवासी दंपति की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद

    August 4, 2026
    Recent Post

    TATA Steel Colours: टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों का वेतन समझौता संपन्न, CTC में अधिकतम 21,200 रुपये की बढ़ोत्तरी

    August 4, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई थाना के समीप ऑटो और बाइक के बीच टक्कर,हादसे में बाल बाल बच गए स्कूली बच्चे

    August 4, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में आदिवासी दंपति की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद

    August 4, 2026

    Jharkhand: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अन्य लोगों से की मुलाकात 

    August 4, 2026

    Prashant Kishor: प्रशांत किशोर बने विधायक, बांकीपुर से ऐतिहासिक जीत के बाद बोले-भाजपा, राजद या कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन, जनता ही हमारी सहयोगी

    August 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group